
Ricky Ponting
2022 के टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप (T-20 Cricket World Cup) का बिगुल पिछले महीने बज चुका है। अब तक इस टूर्नामेंट में कई रोमांचक मैच देखे गए हैं। वर्ल्ड कप धीरे-धीरे प्लेऑफ स्टेज के करीब पहुँच रहा है। ऐसे में वो सभी टीमें, जो अभी भी सेमीफाइनल में पहुँच सकती हैं, उन्होंने और ज़्यादा जोर लगाना शुरू कर दिया है। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने हाल ही में इस वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुँचने वाली दो टीमों की भविष्यवाणी कर दी है।
क्या है रिकी पोंटिंग की भविष्यवाणी?
रिकी पोंटिंग की भविष्यवाणी के अनुसार भारत (India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) इस साल के टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल (Final) में एक दूसरे का सामना कर सकती हैं। उन्होंने यह भविष्यवाणी हाल ही में आईसीसी के एक कॉलम में की है। हालांकि अभी ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल में पहुँचना इतना आसान नहीं है। पोंटिंग ने लिखा कि वह नहीं जानते कि मेलबर्न में कौन खेलने जा रहा है, पर वह ऑस्ट्रेलिया के इसे खेलने की उम्मीद करते है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को भी ख़तरनाक बताया पर फिर भी उनके अनुसार इस साल के टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- Virat Kohli 2.0: कोहली की 'विराट' वापसी
Published on:
04 Nov 2022 12:04 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
