20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ricky Ponting ने की भविष्यवाणी, इन दो टीमों के बीच होगा T20 World Cup 2022 का फाइनल

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी रिकी पोंटिंग ने हाल ही में एक बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने ऐसी दो टीम्स का नाम बताया है जो उनके अनुसार इस साल के टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में एक-दूसरे के आमने-सामने हो सकती हैं। कौनसी हैं वो दो टीमें? आइए जानते हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
ricky_ponting.jpg

Ricky Ponting

2022 के टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप (T-20 Cricket World Cup) का बिगुल पिछले महीने बज चुका है। अब तक इस टूर्नामेंट में कई रोमांचक मैच देखे गए हैं। वर्ल्ड कप धीरे-धीरे प्लेऑफ स्टेज के करीब पहुँच रहा है। ऐसे में वो सभी टीमें, जो अभी भी सेमीफाइनल में पहुँच सकती हैं, उन्होंने और ज़्यादा जोर लगाना शुरू कर दिया है। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने हाल ही में इस वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुँचने वाली दो टीमों की भविष्यवाणी कर दी है।


क्या है रिकी पोंटिंग की भविष्यवाणी?

रिकी पोंटिंग की भविष्यवाणी के अनुसार भारत (India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) इस साल के टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल (Final) में एक दूसरे का सामना कर सकती हैं। उन्होंने यह भविष्यवाणी हाल ही में आईसीसी के एक कॉलम में की है। हालांकि अभी ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल में पहुँचना इतना आसान नहीं है। पोंटिंग ने लिखा कि वह नहीं जानते कि मेलबर्न में कौन खेलने जा रहा है, पर वह ऑस्ट्रेलिया के इसे खेलने की उम्मीद करते है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को भी ख़तरनाक बताया पर फिर भी उनके अनुसार इस साल के टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया देखने को मिल सकता है।


यह भी पढ़ें- Virat Kohli 2.0: कोहली की 'विराट' वापसी