
Rohit Sharma
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस सीजन का पहला मैच 19 सितंबर को अबुधाबी में चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल का खिताब चार बार अपने नाम कर चुकी है। इस टीम में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं। लेकिन मुंबई इंडियंस में सबसे खतरनाक खिलाड़ी कौन है? इसके बारे में दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने बताया है।
दरअसल, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच पहला लीग मैच 11 अक्टूबर को खेला जाएगा। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स टीम के कोच ने बताया है कि उनकी टीम को किस खिलाड़ी से सबसे ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। पोंटिंग ने बताया कि मुंबई इंडियंस के सबसे खतरनाक खिलाड़ी टीम के कप्तान रोहित शर्मा है। रिकी पोंटिंग से जब पूछा गया कि मुंबई के सबसे खतरनाक बल्लेबाज कौन है। तो उन्होंने रोहित शर्मा का नाम लिया।
इतना ही नहीं रिकी पोंटिंग ने रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट में वर्ल्ड के सबसे बेस्ट बल्लेबाज हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट की बात की जाए या फिर आईपीएल की रोहित शर्मा का प्रदर्शन हमेशा अच्छा होता है। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा इस समय अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। दरअसल, रिकी पोंटिंग रोहित शर्मा को करीब से जानते हैं, क्योंकि वो खुद भी मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं और साथ ही इस टीम के कोच भी रह चुके हैं। रिकी पोंटिंग के बाद ही रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी मिली थी। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में चार बार मुंबई इंडियंस को आईपीएल का चैंपियन बनाया है।
Published on:
19 Sept 2020 03:06 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
