4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंस्टाग्राम की वो स्टोरी, जिसने प्रिया सरोज के मन में रिंकू सिंह के लिए जगाया प्यार, ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की लव स्टोरी एक साधारण मुलाकात से शुरू हुई थी। क्रिकेट और राजनीति के अलग रास्तों से आए दोनों ने दोस्ती से प्यार तक का सफर तय किया और परिवार की सहमति से रिश्ते को नया मुकाम दिया।

2 min read
Google source verification
rinku singh priya saroj love story from casual meeting to engagement

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज (फोटो- IANS)

Rinku Singh Love Story: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से निकलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक पहुंचने वाले रिंकू सिंह का संघर्ष भरा सफर पहले ही लोगों को प्रेरित करता रहा है। रिंकू सिंह हाल ही के कुछ सालों में भारतीय टीम के एक भरोसेमंद फिनिशर बनकर उभरे हैं। पहले आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए तूफानी फिनिश कर सुर्खियों में आए रिंकू भारत की टी20 टीम का अहम हिस्सा रहे हैं।

हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज में रिंकू ने टीम में अपनी वापसी की है। वापसी के बाद के पहले ही मैच में रिंकू ने धमाकेदार पारी खेलकर भारत के मजबूत स्कोर की नींव रखी थी। बल्लेबाजी में अपने विस्फोटक अंदाज के अलावा रिंकू अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चाओं में रहे हैं। एक साधारण मुलाकात से शुरू हुई उनकी लव स्टोरी अब शादी का रूप लेने वाली है।

प्रिया सरोज से मुलाकात और दोस्ती की शुरुआत

प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद हैं और राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की मुलाकात एक म्यूचुअल फ्रेंड के माध्यम से हुई थी। रिंकू की बहन नेहा सिंह ने एक पॉडकास्ट बताया कि प्रिया की एक बहन ने ब्रैंड प्रमोशन के लिए रिंकू सिंह से संपर्क करना चाहा, जो उनसे इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगवाना चाहती थी। इसके लिए प्रिया ने रिंकू के एक फ्रेंड से बात की। इसी दौरान रिंकू और प्रिया के बीच सोशल मीडिया पर बातचीत होने लगी और दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी।

पहले दोस्ती हुई और फिर बातचीत बढ़ने के साथ दोनों एक-दूसरे को समझने लगे। रिंकू की सादगी और प्रिया की साफ सोच ने इस रिश्ते को मजबूत बनाया। दोनों ने अपने करियर को प्राथमिकता देते हुए रिश्ते को समय दिया और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई।

परिवार की सहमति

हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हुईं। हालांकि शुरुआत में दोनों ने इस पर चुप्पी रखी, लेकिन बाद में परिवार की सहमति के साथ रिश्ते की पुष्टि हुई। बताया गया है कि दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई और सकारात्मक माहौल में आगे बढ़ने का फैसला लिया गया। रिंकू सिंह और प्रिया सरोज दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय हैं। दोनों ने अपनी सगाई की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट की।

Story Loader