
गुयाना।वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 मैच में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में वेस्टइंडीज का 3-0 सूपड़ा साफ कर दिया। टीम इंडिया की जीत में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का अहम योगदान रहा। शुरुआती दो मैचों में लगातार फ्लॉप हो रहे ऋषभ पंत की बहुत आलोचना हो रही थी, क्योंकि उन्हें टीमें महेंद्र सिंह धोनी की जगह शामिल किया गया था। साथ ही उन्हें टीम में धोनी का उत्तराधिकारी भी कहा जा रहा है। ऋषभ पंत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 में सारी कसर निकला ली और अपनी धुंआधार पारी में एक रिकॉर्ड ऐसा बना दिया, जिसमें उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया।
ऋषभ पंत ने खेली टी20 की बेस्ट पारी, तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड
दरअसल, ऋषभ पंत ने 42 गेंदों में 65 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें पंत ने 4 चौके और 4 ही छक्के भी लगाए। इस पारी के साथ ही पंत ने किसी भी भारतीय विकेटकीपर की तरफ से टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन वाली पारी खेली। अभी तक ये रिकॉर्ड टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम था। धोनी ने साल 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच में 56 रन की पारी खेली थी। धोनी बतौर विकेटकीपर टी20 फॉर्मेट में अर्द्धशतकीय पारी खेलने वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी थे। अब ये उपलब्धि ऋषभ पंत ने भी हासिल कर ली है। इस लिस्ट में धोनी और पंत के अलावा किसी खिलाड़ी का नाम नहीं है।
कोहली के साथ मिलकर की शतकीय साझेदारी
आखिरी टी20 मैच में भारत को 147 रनों का लक्ष्य मिला था। जवाब में टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शिखर धवन इस मैच में भी सिर्फ 5 गेंद खेलकर आउट हो गे। धवन ने आउट होे से पहले 3 रन बनाए। इसके बाद कप्तान कोहली ने और रोहित के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए ऋषभ पंत के बीच शतकीय साझेदारी हुई। इस मैच में रिषभ का स्ट्राइक रेट 154.76 का रहा। रिषभ ने अब तक अपने करियर में कुल 18 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 21.57 की औसत से कुल 302 रन बनाए हैं। इससे पहले टी 20 मैच में उनका बेस्ट स्कोर 58 रन था जो उन्होंने 11 नवंबर 2018 में चेन्नई में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही खेला था। अब इंडीज के खिलाफ ही उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय टी 20 करियर की बेस्ट पारी खेली।
Updated on:
07 Aug 2019 08:18 am
Published on:
07 Aug 2019 08:12 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
