इंजमाम ने की सहवाग से तुलना
पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर इंजमाम उल हक भी पंत की बल्लेबाजी के मुरीद हुए हैं और उनकी तुलना टीम इंडिया के सल्लामी और विस्फोक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग से की है। जिन्होंने क्रिकेट इतिहास में कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। इंजमाम ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा,'सहवाग को बल्लेबाजी करते हुए फर्क नहीं पड़ता था कि पिच कैसी है और सामने कौन गेंदबाज बॉलिंग कर रहा है। सहवाग के बाद मैंने पहली बार पंत जैसा खिलाड़ी देखा, जिसे पिच और गेंदबाजी से कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर 146 रन पर 6 विकेट भी गिर चुके हैं तो भी वह अपना गेम खेलेगा। पंत को फर्क नहीं पड़ता कि गेंदबाजी स्पिनर कर रहा है या फिर तेज गेंदबाज। मुझे उसका खेल देखने में बहुत मजा आता है। ऐसा लगता है जैसे बाएं हाथ का सहवाग बैटिंग कर रहा हो।'