अन्य पांच रजत पदकों में सिमरनजीत कौर (60 किग्रा), मोहम्मद हुसामुद्दीन (57), आशीष कुमार (75 किग्रा), सुमी सांगवान (81 किग्रा) और सतीश कुमार (91 प्लस किग्रा) शामिल रहे। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद आशीष फाइनल मुकाबले से हट गए हैं और उन्हें रजत पदक दिया गया। इससे पहले छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरी कॉम (51 किग्रा) को अमरीका की वर्जिनिया फुच्स से हार का सामना करना पड़ा।