
Rohit Sharma Golden Duck
बेंगलुरु। मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल के इस सीजन में कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है। कप्तान रोहित शर्मा का फॉर्म तो टीम के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन गया है। रोहित की गिनी-चुनी पारियों को अगर छोड़ दिया जाए तो आईपीएल में उनका प्रदर्शन निराशाजनक ही रहा है। मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेले गए मैच में भी रोहित शर्मा का बल्ला खामोश रहा और वो आईपीएल में दूसरी बार गोल्डन डक (पहली बॉल) पर आउट हुए।
आरसीबी के खिलाफ गोल्डन डक का शिकार हुए रोहित
रोहित शर्मा उमेश यादव की पहली ही गेंद पर क्विंटन डी कॉक को कैच थमा बैठे। रोहित शर्मा के पहली ही गेंद पर आउट होते ही उनकी पत्नी रितिका सजदेह का चेहरा एकदम से उतर गया। रोहित जिस वक्त बल्लेबाजी के लिए आए, उस समय चौथा ओवर चल रहा था। अगर रोहित शर्मा का बल्ला बोल जाता तो जाहिर कि मैच मुंबई इंडियंस के हाथों से नहीं जाता।
रोहित के आउट होते ही उदास हो गईं रितिका सजदेह
रोहित शर्मा का विकेट गिरने के बाद उनकी पत्नी रितिका सजदेह बेहद उदास हो गईं। इस टूर्नामेंट रोहित शर्मा का फॉर्म खराब चल रहा है, जिसकी वजह से मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन भी लगातार घटिया होता जा रहा है। पॉइंट टेबल में आरसीबी 7वें नंबर पर है। स्टेडियम में एक तरफ तो रितिका सजदेह का चेहरा उतर गया था तो वहीं विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा रोहित के आउट होने के बाद खुशी से उछल पड़ीं थीं।
ये शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने
आरसीबी के खिलाफ गोल्डन डक का शिकार होने वाले रोहित शर्मा अपनी टीम में इकलौत ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जो पहली गेंद पर अपना विकेट गंवा चुके हैं। उनके अलावा आईपीएल के इसी सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी 8 बार पहली गेंद पर ही अपना विकेट गंवा चुके हैं। ये किसी भी सीजन में पहली गेंद पर आउट होने में पहले नंबर पर हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ यह मुंबई ने चार बार अपने खिलाड़ी गोल्डन डक पर खोएं है जिसमे ईशान किशन दो बार हो चुके हैं गोल्डन डक।
Published on:
02 May 2018 12:43 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
