
Rajasthan Royals vs Delhi Captials, Indian Premier league 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वे संस्करण का 9वां मुक़ाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जा रहा है। जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम (SMS) में खेले जा रहे इस मुक़ाबले में राजस्थान रॉयल्स ने युवा बल्लेबाज रियान पराग की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की मदद से दिल्ली के सामने 186 रनों का लक्ष्य रखा है।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 185 रन बनाए हैं। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और मात्र 36 रन पर तीन ने तीन अहम विकेट खो दिये। लेकिन इसके बाद रियान पराग ने अपने आईपीएल करियर की सबसे बेहतरीन पारी खेली और टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। पराग ने 45 गेंद पर सात चौके और छह सिक्स की मदद से नाबाद 84 रन बनाए।
पराग ने एनरिच नॉर्त्जे के आखिरी ओवर में दो सिक्स और तीन चौके की मदद से 25 रन जड़े। पराग ने शिमरॉन हेटमायर के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 16 गेंद पर 43 रनों की आतिशी साझेदारी की। इस दौरान हेटमायर ने सात गेंद पर नाबाद 14 रनों का योगदान दिया।
इन दोनों के अलावा रविचंद्रन अश्विन ने 19 गेंद पर 29, ध्रुव जुरेल ने 12 गेंद पर 20, कप्तान संजू सैमसन 14 गेंद पर 15, सलामी बल्लेबाज जोस बटलर 16 गेंद पर 11 और यशस्वी जायसवाल सात गेंद पर मात्र पांच रन ही बना सके। दिल्ली के लिए अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, एनरिच नॉर्त्जे और खलील अहमद ने एक - एक विकेट झटके।
Published on:
28 Mar 2024 09:37 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
