23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2026: रियान पराग को राजस्थान रॉयल्स का कप्तान बनाए जाने पर नारा हुआ यह दिग्गज खिलाड़ी, कहा – सब जानते हैं वह कैसे कैप्टन बना

श्रीकांत ने यह सवाल उठाया कि यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल और हाल ही में टीम में शामिल हुए जडेजा जैसे दूसरे संभावित कप्तानों को नजरअंदाज क्यों किया गया।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Mar 23, 2026

Riyan Parag

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और स्टार बल्लेबाज रियान पराग (Photo - IPL Official Site)

Rajasthan Royals, IPL 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज कृष्णमाचारी श्रीकांत ने आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) द्वारा रियान पराग को कप्तान बनाए जाने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। श्रीकांत ने कहा कि आरआर में पराग के साथ राजा जैसा बर्ताव होता है।

श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "आरआर का रियान पराग को कप्तान बनाने का फैसला हैरानी भरा लगा, खासकर तब जब टीम में उनसे ज्यादा अनुभवी खिलाड़ी मौजूद थे। फ्रेंचाइजी भले ही ऐसे फैसले ले सकती है, लेकिन पराग के प्रदर्शन में लगातार उतार-चढ़ाव के बावजूद, ऐसा लगता है कि उन्हें बहुत ज्यादा अहमियत दी जा रही है। वहां उसके साथ राजा जैसा बर्ताव होता है।" उन्होंने कहा, "पिछले साल पराग का सीजन अच्छा नहीं रहा था, लेकिन उससे पिछले साल उसने शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बावजूद उसे कप्तान बनाने की वजह हर कोई जानता है।"

संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में 18 करोड़ रुपये की बड़ी रकम के बदले ट्रेड होने के बाद पराग को रॉयल्स का कप्तान घोषित किया गया था। इस ट्रेड में पिछले दिसंबर में हुए मिनी-ऑक्शन से पहले रवींद्र जडेजा और सैम करन का रॉयल्स में आना भी शामिल था। श्रीकांत ने आगे यह सवाल उठाया कि यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल और हाल ही में टीम में शामिल हुए जडेजा जैसे दूसरे संभावित कप्तानों को नजरअंदाज क्यों किया गया।

पिछले साल, जब सैमसन चोटिल थे, तब पराग ने आठ मैचों में रॉयल्स की कप्तानी की थी, लेकिन टीम को सिर्फ दो जीत ही दिला पाए थे। इसके बावजूद, फ्रेंचाइजी ने उन्हें अपने लंबे समय के कप्तान के तौर पर लगातार समर्थन देना जारी रखा है। पिछले सीजन में पराग ने 166.52 के शानदार स्ट्राइक रेट से 393 रन बनाए और आईपीएल के इतिहास में पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए जिन्होंने एक ही पारी में लगातार छह छक्के लगाए। उन्होंने उपलब्धि आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ हासिल की थी।

आने वाले सीजन में आरआर के प्रदर्शन पर श्रीकांत ने कहा, "जायसवाल और सूर्यवंशी की ओपनिंग जोड़ी टीम की सबसे बड़ी ताकत है। उनमें अकेले दम पर मैच जिताने की काबिलियत है। टीम भी ठीक-ठाक है और इसमें बड़ी टीमों को हराने की क्षमता है, लेकिन इसमें चैंपियन बनने वाली टीम के लिए जरूरी निरंतरता और गहराई की कमी है, और इसलिए उनके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना भी पक्की नहीं है। यह चैंपियन बनने वाली टीम नहीं है।"