
Riyan Parag Ranji Trophy 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेलने वाले असम के ऑलराउंडर रियान पराग ने रणजी ट्रॉफी के एक मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया है। अपनी इस पारी में पराग ने छह सिक्स लगाए। आईपीएल पराग राजस्थान के लिए खेलते हुए अबतक कुछ खास नहीं कर पाये हैं। ऐसे में समय -समय पर उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा है।
पराग ने हैदराबाद के खिलाफ महज 19 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और कुल 28 गेंदों में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 78 रन ठोक दिए। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 6 सिक्स जड़े। उन्होंने अपनी इस पारी में करीब 90 फीसदी रन सिर्फ चौके-छक्कों से बनाए। इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 278.57 का था। टेस्ट क्रिकेट में ऐसी बल्लेबाजी पहले किसी ने नहीं देखी थी।
रियान पराग इस मैच में उस समय बल्लेबाजी करने आए, जब टीम के 2 विकेट 29 रन पर गिर गए थे। असम के लिए रियान पराग की ये पारी अहम थी। बता दें कि असम और हैदराबाद के बीच जारी रणजी ट्रॉफी मैच का यह दूसरा दिन था। हैदराबाद ने पहली पारी में 208 रन बनाए थे, जबकि असम पहली पारी में 205 पर ऑलआउट हो गया था। दूसरी पारी में भी असम की हालत खराब रही, लेकिन रियान पराग ने उन्हें सहारा दिया।
असम दूसरी पारी में दूसरे दिन के स्टम्प्स तक 6 विकेट खोकर 182 रन बना लिए थे। हैदराबाद की ओर से रवि तेजा, भगत वर्मा ने 2-2 विकेट लिए हैं। रियान परागइस मैच में भी 78 रनों की पारी से पहले वह 4 विकेट झटक चुके हैं। पराग ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 19 मैच में 1154 रन बनाए हैं, उन्होंने करीब 36 की औसत से रन बनाए हैं।
Published on:
29 Dec 2022 01:05 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
