
ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में बांग्लादेश का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया है। (photo - IANS)
Bangladesh vs Australia, 3rd T20: बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-1 से मिली शर्मनाक हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पलट वार किया है। दोनों देशों के बीच चटगांव के बीर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतीउर रहमान स्टेडियम में खेले गए आखिरी टी20 मुक़ाबले में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में बांग्लादेश का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया है।
ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश से वनडे सीरीज में मिली हार का बदला ले लिया है। अपने घर में बांग्लादेश को मिली ये करारी हार लंबे समय तक याद रहेगी। तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले 2 मैच जीत चुकी ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ तीसरा मैच खेला और एकतरफा जीत हासिल की।
मैच की बात करें तो बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। कप्तान तौहिद हृदय को छोड़कर कोई भी अन्य बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए तौहिद ने 51 गेंदों पर 3 छक्के और 3 चौके की मदद से 61 रन की पारी खेली। रिशाद हुसैन ने 14 गेंदों पर 16 रन बनाए।
इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच सका। बांग्लादेश ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 109 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्पेंसर जॉनसन, नाथन एलिस, एडम जांपा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि निखिल चौधरी को 1 विकेट मिला।
जॉनसन ने अपने स्पेल में मात्र 6 रन खर्च किए और इस दौरान उनकी इकोनॉमी मात्र 1.5 रही। इस शानदार प्रदर्शन के साथ वे ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे बेहतरीन इकोनॉमी रेट के साथ गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया ने अपना पहला टी20 मैच वर्ष 2005 में खेला था, लेकिन तब से अब तक कोई भी गेंदबाज इतनी किफायती गेंदबाजी नहीं कर सका था।
110 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 11 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान मिशेल मार्श ने 28 गेंदों पर 4 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 60 रनों की पारी खेली। इसके अलावा, जोश इंग्लिस ने 17, कूपर कोनोली ने 15 रन बनाए। टिम डेविड 12 और मैट रेनशॉ 6 रन बनाकर नाबाद रहे। मिशेल मार्श प्लेयर ऑफ द मैच रहे, जबकि मैट रेनशॉ को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
Updated on:
21 Jun 2026 05:46 pm
Published on:
21 Jun 2026 05:36 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
