21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Deodhar Trophy 2023: फिर गरजा रियान पराग का बल्ला, 5 दिन के भीतर ठोका दूसरा शतक

रियान परा ने वेस्ट जोन के खिलाफ मैच में 68 गेंद में नाबाद 102 रन की तूफानी पारी खेली। ये देवधर ट्रॉफी में उनका दूसरा और लिस्ट ए में पांचवां शतक है। उन्होंने 5 दिन के भीतर ही दो सैकड़े जड़ दिए हैं।

2 min read
Google source verification
parag_riyan.png

Riyan Parag century Deodhar Trophy 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेलने वाले युवा ऑलराउंडर रियान पराग का बल्ला देवधर ट्रॉफी 2023 में जमकर चल रहा है। पराग ने अभी कुछ दिन पहले नॉर्थ जोन के खिलाफ शतक लगाया था। अब मात्र 5 दिन के भीतर वेस्ट जोन के खिलाफ उन्होंने इस टूर्नामेंट में अपना दूसरा शतक ठोक दिया है।

मंगलवार को देवधर ट्रॉफी 2023 का 14वां मुकाबला वेस्ट जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला गया। इस मैच में पराग ने ईस्ट जोन की ओर से खेलते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और तूफानी शतक लगाया है। इसे पूरा करने के लिए उन्होंने 66 गेंदों का सामना किया। यह पराग के लिस्ट-A करियर का पांचवां शतक है।

एक बार फिर टॉप ऑर्डर के फ्लॉप होने के बाद पराग ने टीम की ज़िम्मेदारी संभाली। रियान पराग ने छटवें नंबर पर आकार 50 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 68 गेंदों में 102 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 5 सिक्स जमाए। पराग ने छठे विकेट के लिए साथी खिलाड़ी कुमार के साथ मिलकर 106 गेंदों में 150 रनों की साझेदारी निभाई।

इससे पहले पराग ने नॉर्थ जोन के खिलाफ पराग ने 128.43 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 102 गेंदों में 131 रन बनाए थे। इस मुक़ाबले की बात करें तो ईस्ट जोन ने वेस्ट जोन को जीत के लिए 320 रन का लक्ष्य दिया है। ईस्ट जोन ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 319 रन बनाए। पराग के अलावा कुमार ने 47 गेंद में 53 रन की शानदार पारी खेली। उत्कर्ष ने 52 गेंद में 50 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में वेस्ट जोन की ओर से शम्स मुलानी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

ऐसा रहा है पराग का लिस्ट-A करियर
दाएं हाथ के बल्लेबाज पराग ने अपने लिस्ट-A क्रिकेट करियर में अब तक 46 मैच खेले हैं। 41 पारियों में वह अब तक 38 से ज्यादा की औसत से 1,500 से ज्यादा रन बना चुके हैं। वह 5 शतकों के अलावा अब तक 7 अर्धशतक भी जमा चुके हैं। इस फॉर्मेट में उनका उच्चतम स्कोर 174 रन का है। पराग ने गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए 31.16 की औसत से 48 विकेट भी लिए हैं।