
Road Safety World Series 2022 Final Indian legends vs Srilanka legends: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 का फाइनल मुक़ाबला आज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की अगुआई वाली इंडियन लीजेंड्स और तिलकरत्ने दिलशान की कप्तानी वाली श्रीलंका लीजेंड्स के बीच खेला जाएगा। यह मुक़ाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इंडियन लीजेंड्स की नज़रें इस मैच को जीत लगातार दूसरा खिताब अपने नाम करने पर होगी। वहीं श्रीलंका भारत को ऐसा करने से रोकेगा और अपना पहला टाइटल जीतना चाहेगा।
अबतक दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इंडिया लीजेंड्स ने पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स को हराकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका लीजेंड्स ने वेस्टइंडीज लीजेंड्स को मात देकर फाइनल का टिकट कटाया है। पहले रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में भी यही दोनों टीमें फ़ाइनल में पहुंची थी। तब भारत ने श्रीलंका लीजेंड्स को 14 रन से हराकर यह खिताब जीता था।
इंडिया लीजेंड्स के बल्लेबाज इस सीजन में बेहतरीन फॉर्म में हैं। कप्तान सचिन तेंदुलकर के अलावा नमन ओझा, सुरेश रैना, युवराज सिंह और स्टुअर्ट बिन्नी ने अबतक शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा पठान ब्रदर्स की विस्फोटक ऑलराउंडर जोड़ी- यूसुफ और इरफान बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी शानदार फॉर्म में हैं, जो विपक्षी गेंदबाजों को मुसीबत में डालेगी। गेंदबाजों में इरफान पठान, मुनाफ पटेल, प्रज्ञान ओझा और राहुल शर्मा अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
वहीं, दूसरी ओर श्रीलंका लीजेंड्स ने इस सीजन में छह में से पांच मैचों में जीत हासिल की है। कप्तान दिलशान ने फ्रंट से टीम को लीड किया है और तीनों विभागों में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपनी टीम के शानदार प्रदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए टूर्नामेंट में रन बनाए हैं, विकेट लिए हैं और शानदार कैच भी लपके हैं। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में भी कई साझेदारियों को तोड़ी है। अनुभवी ऑलराउंडर सनथ जयसूर्या ने भी विपक्षी बल्लेबाजों पर अंकुश लगाया है और बाएं हाथ के इस स्पिनर का लक्ष्य अब भारतीय बल्लेबाजों को खामोश रखना होगा।
इंडिया लीजेंड्स-सचिन तेंदुलकर (कप्तान), युवराज सिंह, इरफान पठान, यूसुफ पठान, मनप्रीत गोनी, नमन ओझा, राहुल शर्मा, विनय कुमार, मुनाफ पटेल, हरभजन सिंह, प्रज्ञान ओझा, एस बद्रीनाथ, स्टुअर्ट बिन्नी, राजेश पवार, अभिमन्यु मिथुन।
श्रीलंका लीजेंड्स-तिलकरत्ने दिलशान (कप्तान), कौशल्या वीररत्ने, महेला उदावटे, रुमेश सिल्वा, असेला गुणरत्ने, चमारा सिल्वा, इसुरु उदाना, चमारा कपुगेदरा, चमिंडा वास, चतुरंगा डी सिल्वा, चिंताका जयसिंघे, धम्मिका प्रसाद, दिलरुवान परेरा, दिलरुवन परेरा, मेंडिस।
Published on:
01 Oct 2022 11:47 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
