
RSWS 2022
Road Safety World Series T20 2022: इंडिया लीजेंड्स और इंग्लैंड लीजेंड्स के बीच रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में 14वां मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम देहरादून में खेला गया। इस मैच में इंडिया लीजेंड्स ने इंग्लैंड लीजेंड्स को 40 रनों से हरा दिया है। वर्षा बाधित इस मैच में इंडिया लीजेंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में कुल 5 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए, जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड लीजेंड्स की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 130 रन ही बना पाई। मैच में सचिन और युवराज ने शानदार पारियां खेली
मैच का हाल:
वर्षा की वजह से मैच रेफरी गुंडप्पा विश्वनाथ ने 15-15 ओवर का मैच कराने का फैसला किया और इंग्लैंड लीजेंड्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया लीजेंड्स ने 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। इंडिया की तरफ से शुरुआत शानदार रही, पहले विकेट के लिए नमन ओझा और सचिन तेंदुलकर ने 65 रनों की साझेदारी की, नमन 20 रन बनाकर आउट हुए।
यह भी पढ़ें: 3 गेंदबाज जो कल ऑस्ट्रेलिया को हराने में टीम इंडिया की मदद करेंगे
इसके बाद सचिन तेंदुलकर ने 20 गेंदों में तीन चौके और तीन सिक्स की मदद से 40 रनों की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा सुरेश रैना 12 और यूसुफ पठान ने 27 रन वहीं युवराज सिंह 31 और इरफान पठान 11 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की तरफ मैच में सबसे ज्यादा 3 विकेट स्टीफन पैरी को मिले, इसके अलावा 1 विकेट क्रिस सोफील्ड को मिला।
यह भी पढ़ें: भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम निर्धारित 15 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 130 रन ही बना पाई। इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 29 रन फिल मस्टर्ड ने बनाए। इसके अलावा टिम एंब्रोस ने 16 रनों का योगदान दिया। वही इंडिया की तरफ से मैच में राजेश पवार ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, इसके अलावा स्टुअर्ट बिन्नी, प्रज्ञान ओझा और मनप्रीत गोनी को एक-एक विकेट मिला।
Updated on:
23 Sep 2022, 8:35 AM IST
Published on:
22 Sep 2022, 11:52 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.