श्रीलंका क्रिकेट टीम के बाद वनडे में Team India का रिकॉर्ड सबसे खराब, देखें रोचक आंकड़े..
रोहित शर्मा ने 92 गेंदों में 104 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। ये रोहित का इस क्रिकेट विश्व कप में चौथा शतक रहा। अपनी शतकीय पारी के दौरान रोहित ने 7 चौके और 5 सिक्स भी जमाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट रहा 113.04 का।
रोहित ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्डः
इस मैच में रोहित शर्मा ने भारत के लिए वर्ल्ड कप मैचों में ओपनिंग साझेदारी का नया रिकॉर्ड कायम किया। हालांकि पिछली रिकॉर्ड भी रोहित के ही नाम था लेकिन इस बार उनका साझेदारी बदल गया और वे एक कदम आगे भी निकल गए।
बांग्लादेश के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा ने केएल राहुल के साथ मिलकर पारी की शुरुआत की। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 180 रन जोड़े। यह वर्ल्ड कप में भारत की ओर से सर्वाधिक रनों की ओपनिंग साझेदारी रही। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी के नाम दर्ज था। इन दोनों ने क्रिकेट वर्ल्ड कप 2015 में आयरलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में 174 रनों की साझेदारी की थी।
क्रिकेट वर्ल्ड कप मैचों में भारत की ओर से पहले विकेट की सर्वश्रेष्ठ साझेदारियांः
रन | बल्लेबाज | खिलाफ | स्थान | साल |
180 | रोहित शर्मा-केएल राहुल | बांग्लादेश | बर्मिंघम | 2019 |
174 | रोहित शर्मा-शिखर धवन | आयरलैंड | हैमिल्टन | 2015 |
163 | सचिन तेंदुलकर-अजय जडेजा | केन्या | कटक | 1996 |
153 | सचिन तेंदुलकर-वीरेंद्र सहवाग | श्रीलंका | जोहानसबर्ग | 2003 |
रोहित शर्मा ने इस वर्ल्ड कप में अब तक 544 रन बना लिए हैं। वे किसी भी एक वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। भारत की ओर से किसी वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। सचिन ने क्रिकेट विश्व कप 2003 में कुल 673 रन बनाए थे। सचिन के अलावा वर्ल्ड क्रिकेट में कोई भी खिलाड़ी अभी तक इस आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया है।
रन | खिलाड़ी | वर्ल्ड कप |
673 | सचिन तेंदुलकर | 2003 |
544 | रोहित शर्मा | 2019 |
523 | सचिन तेंदुलकर | 1996 |
482 | सचिन तेंदुलकर | 2011 |
एक वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने वाले भारतीयः
रोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन के बलबूते बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया। इस वर्ल्ड कप में रोहित ने तीसरी बार यह पुरस्कार जीता है। ऐसा कर उन्होंने दिग्गज सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है। सचिन ने 2003 में आयोजित हुए वर्ल्ड कप में तीन बार यह पुरस्कार जीता था।
वैसे किसी एक वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में सबसे अधिक बार मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने का भारतीय रिकॉर्ड पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के नाम है। युवी ने साल 2011 वर्ल्ड कप में चार बार यह पुरस्कार जीता था।