16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ही फ्लॉप, पर कोच गंभीर बोले- टेंशन छोड़ो और खुलकर खेलो

Coach Gautam Gambhir on Rohit Sharma Form: भारत बनाम इंग्लैंड वनडे में सिर्फ 11 रन पर आउट होने के बाद रोहित शर्मा की टीम में जगह पर सवाल उठ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक BCCI उन्हें ड्रॉप भी कर सकती है, लेकिन कोच गौतम गंभीर उनके साथ खड़े हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Jul 16, 2026

रोहित शर्मा , rohit sharma and coach gautam gambhir

कोच गौतम गंभीर और रोहित शर्मा (Photo - IANS)

Coach Gautam Gambhir on Rohit Sharma Form: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अपनी बैटिंग फॉर्म को लेकर एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। अपने इंटरनेशनल करियर के आखिरी दौर से गुजर रहे रोहित ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से मैदान पर वापसी की। लेकिन एजबेस्टन (Edgbaston) में खेले गए पहले वनडे मैच में 259 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए वे सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए।

रोहित का वनडे रिकॉर्ड भले ही शानदार रहा हो, लेकिन उनकी बढ़ती उम्र (39 साल) और खराब फॉर्म को देखते हुए अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप में उनकी जगह पर खतरा मंडरा रहा है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगर रोहित इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में फेल रहते हैं, तो बीसीसीआई (BCCI) उन्हें टीम से ड्रॉप करने से भी पीछे नहीं हटेगी। ऐसे में बाकी बचे दो मैचों में रोहित पर बड़ा स्कोर बनाने का भारी दबाव है।

'फ्यूचर छोड़ो, आज में जियो' - कोच गंभीर

इस मुश्किल वक्त में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पूरी तरह से रोहित शर्मा के सपोर्ट में आ गए हैं। खबरों के मुताबिक, गंभीर ने रोहित को सोशल मीडिया और बाहर चल रही सभी बातों को भूलकर पूरी आजादी से खेलने की छूट दी है। एक सूत्र ने बताया, 'रोहित ने लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में देश और टीम के लिए बहुत कुछ किया है। कोच चाहते हैं कि वे अपने पुराने अंदाज में खुलकर खेलें और खुद पर कोई दबाव न लें। जिस तरह का प्रेशर रोहित पर बनाया जा रहा है, उसे देखते हुए उन्हें आलोचनाओं के बजाय मानसिक शांति और थोड़े वक्त की जरूरत है।'

भविष्य की नहीं, सिर्फ आज की टेंशन

मैनेजमेंट का यह फैसला आगे की लंबी प्लानिंग को सोचकर नहीं, बल्कि मौजूदा सीरीज को जीतने के लिए है। टीम चाहती है कि रोहित बिल्कुल शांत दिमाग से मैदान पर उतरें ताकि वे अपना बेस्ट दे सकें। आपको याद दिला दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में ही भारत ने साल 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। लेकिन इसके ठीक बाद सिलेक्टर्स ने बड़ा फैसला लेते हुए शुभमन गिल को वनडे टीम का नया कप्तान बना दिया था। अब देखना होगा कि कोच गंभीर के इस भरोसे के बाद रोहित अगले मैचों में कैसी वापसी करते हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग