16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विराट कोहली अंग्रेजों की धरती पर सर्वाधिक रन बनाने से सिर्फ 4 रन दूर, खतरे में राहुल द्रविड़ का 15 साल पुराना रिकॉर्ड

Eng vs Ind 2nd ODI: भारतीय टीम गुरुवार को कार्डिफ में सीरीज पर कब्‍जा करने के इरादे से उतरेगी। इस मुकाबले में विराट कोहली के निशाने पर राहुल द्रविड़ का 15 साल पुराना रिकॉर्ड होगा। वह सिर्फ चार रन बनाते ही इंग्‍लैंड की धरती पर सभी फॉर्मेट में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jul 16, 2026

Eng vs Ind 2nd ODI

विराट कोहली। (फोटो सोर्स: IANS)

England vs India 2nd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैदान भारतीय टीम का पसंदीदा मैदान में से एक है। यह वही मैदान है, जहां अंग्रेंजों के खिलाफ 15 साल पहले राहुल द्रविड़ सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले भारतीय बने थे, लेकिन अब इस रिकॉर्ड का टूटना तय माना जा रहा है। विराट कोहली आज कार्डिफ में सिर्फ 4 रन बनाते ही द्रविड़ से आगे निकल जाएंगे।

15 साल से राहुल द्रविड़ के नाम दर्ज है इंग्‍लैंड में सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड

भारत की ओर से इंग्लैंड की सरजमीं पर सभी फॉर्मेट में सबसे ज्‍यादा रन का रिकॉर्ड पूर्व दिग्‍गज राहुल द्रविड़ के नाम दर्ज है। द्रविड़ ने 46 मैचों में 55.10 के औसत से इंग्‍लैंड के खिलाफ 2645 रन बनाए। उन्‍होंने इंग्लिश टीम के खिलाफ आखिरी मुकाबला सितंबर 2011 में कार्डिफ में ही खेला था, जिस एकदिवसीय मैच में उन्‍होंने 79 गेंदों पर 69 रनों की पारी खेली थी।

वहीं, विराट कोहली 58 मैचों में 40.03 के औसत से 2642 रन बना चुके हैं। आज कार्डिफ में सिर्फ चार रन बनाते ही वह इंग्‍लैंड की धरती पर सभी फॉर्मेट में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।

भारत के लिए इंग्‍लैंड के खिलाफ सबसे ज्‍यादा रन (सभी फॉर्मेट)

खिलाड़ीमैचरनऔसत
राहुल द्रविड़46264555.10
विराट कोहली58264240.03
सचिन तेंदुलकर43262649.54
रोहित शर्मा47229849.95
सौरव गांगुली36194947.53

कार्डिफ में शानदार रहा है भारत का रिकॉर्ड

बता दें कि कार्डिफ के सोफिया गार्डंस में भारतीय टीम ने अब तक कुल 4 मैच खेले हैं। इनमें से 3 में भारत ने जीत दर्ज की है। जबकि एक मैच में हार का मुंह देखना पड़ा है। टीम इंडिया यहां आखिरी बार 2011 में बारिश के चलते डकवर्थ लुईस नियम के तहत हारी थी। उस मुकाबले में भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए विराट कोहली के शतक, राहुल द्रविड़ और एमएस धोनी के शतक के दम पर 304/6 का स्‍कोर किया था। बारिश बाधित इस मैच में डीएलएस नियम के तहत मेजबान इंग्‍लैंड को 34 ओवर में 241 रन का लक्ष्‍य मिला था, जिसे उसने चार विकेट के नुकसान पर 10 गेंद शेष रहते हासिल करते हुए जीत दर्ज की थी।