
मैच के दौरान बेन डकेट से बहस करते गुरनूर बराड़। (फोटो सोर्स: BCCI)
Gurnoor Brar has been found guilty: भारत के तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को बर्मिंघम के एजबेस्टन में पहले वनडे इंटरनेशनल मुकाबले में इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट के साथ मैदान पर हुई तीखी बहस के लिए दोषी पाया गया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि बराड़ ने आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 का उल्लंघन किया है और उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट के साथ ऑफिशियल चेतावनी दी गई है। हालांकि, कोई फाइन नहीं लगाया गया है।
दरअसल, लेवल 1 का उल्लंघन का मतलब, जब किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी खिलाड़ी की तरफ या उसके पास गलत या खतरनाक तरीके से गेंद फेंकना होता है। आईसीसी के मुताबिक, बराड़ ने अपनी गलती के लिए मैच रेफरी रिची रिचर्डसन की सजा स्वीकार कर ली है। अब इस मामले सुनवाई की जरूरत नहीं है। यह आरोप ऑन-फील्ड अंपायर कुमार धर्मसेना और माइक बर्न्स के साथ थर्ड अंपायर सैम नोगाज्स्की और फोर्थ ऑफिशियल रसेल वॉरेन ने लगाया था।
दरअसल, यह घटना मंगलवार को पहले वनडे के दौरान इंग्लैंड की पारी के 8वें ओवर में हुई, जब डकेट युवा पेसर पर अटैक कर रहे थे। जसप्रीत बुमराह के शुरुआती स्पेल में कुछ भी नहीं कर पाने के बाद इंग्लिश ओपनर्स ने बराड़ पर अटैक करना शुरू किया। इस ओवर में बराड़ को पहले ही एक बाउंड्री और एक छक्का मारने के बाद डकेट ने उनकी की तरफ वापस गेंद को डिफेंड किया। बराड़ ने बॉल उठाई और बैटर की तरफ स्टंप्स की ओर वापस मार दी।
डकेट को हालांकि बॉल नहीं लगी, लेकिन यह पल इतना टेंशन वाला था कि गर्माहट बढ़ गई। इस दौरान बराड़ को इंग्लैंड के ओपनर के साथ कुछ बहस करते भी देखा गया। हालांकि सीनियर प्लेयर्स ने मामले को संभाल लिया।
बता दें कि आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट का आर्टिकल 2.9 उन घटनाओं के लिए है, जो खिलाड़ी किसी दूसरे खिलाड़ी पर या उसके पास गलत या खतरनाक तरीके से बॉल फेंकते हैं। लेवल 1 की गलतियों पर ऑफिशियल फटकार से लेकर खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत तक जुर्माना और एक या दो डिमेरिट पॉइंट्स तक लग सकते हैं। बराड़ की 24 महीने के समय में यह पहली गलती है। इसलिए उन्हें अभी सिर्फ चेतावनी और एक डिमेरिट पॉइंट मिला है।
Updated on:
16 Jul 2026 04:19 pm
Published on:
16 Jul 2026 03:52 pm
