
Rohit Sharma
Rohit Sharma Captaincy Record: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम के तेवर बदल गए हैं और टीम इंडिया एक नए मुकाम पर पहुंच गई है। पिछले तीन आईसीसी टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने दबदबा कायम किया और रोहित शर्मा ने पहले 2024 टी-20 वर्ल्ड कप और अब चैंपियंस ट्रॉफी में खिताब दिलाया। इसी के साथ रोहित आईसीसी टूर्नामेंट में इतिहास के तीसरे सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। इस सूची में भारत के एमएस धोनी 41 जीत के साथ शीर्ष पर हैं।
वहीं, यदि आईसीसी टूर्नामेंट में जीत और हार का अंतर देखा, जाए तो उसमें रोहित शर्मा शीर्ष पर हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम 9 मैचों के बाद एक हार मिली है। इस सूची में दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज को दो विश्व कप दिलाने वाले क्लाइव लॉयड दूसरे स्थान पर हैं। उनकी कप्तानी में वेस्टइंडीज ने 7.500 मैच के बाद हार मिली है। वहीं, रिकी पोंटिंग और धोनी इस सूची में काफी पीछे क्रमश: चौथे और सातवें नंबर पर हैं। पोंटिंग की कप्तानी में कंगारू टीम को 4.444 मैच और धोनी की कमान में भारत को 2.857 मैच के बाद हार मिली है।
- एमएस धोनी (भारत) 58 में से 41 जीते, 14 हारे और 3 बेनतीजा रहे।
- रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) 51 में से 40 जीते, 09 हारे और 02 बेनतीजा रहे।
- रोहित शर्मा (भारत) 30 में से 27 जीते, 03 हारे
भारतीय टीम का 2023 से लेकर अब तक आइसीसी टूर्नामेंट में दबदबा रहा है। इस दौरान भारत ने वनडे विश्व कप, टी-20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी खेली और तीनों टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची। भारतीय टीम वनडे विश्व कप के फाइनल में हारकर खिताब जीतने से चूक गई लेकिन इसके बाद वो अजेय रहते हुए टी-20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी में चैंपियन बनी। इस दौरान टीम इंडिया ने 24 में से 23 मुकाबले जीते और सिर्फ एक वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में हारा।
- इमरान खान (पाकिस्तान) - वनडे विश्व कप 1992, ऑस्ट्रेलिया-एशिया कप 1986 व 1990, वल्र्ड सीरीज 1989
- रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) - वनडे विश्व कप 2003 व 2007, चैंपियंस ट्रॉफी 2006 व 2009
- एमएस धोनी (भारत) - टी-20 विश्व कप 2007, वनडे विश्व कप 2011, चैंपियंस ट्रॉफी 2013, एशिया कप 2016
- रोहित शर्मा (भारत) - टी-20 विश्व कप, एशिया कप 2018, 2023, चैंपियंस ट्रॉफी 2025
- 56 वनडे कुल भारत ने रोहित की कप्तानी में खेले
- 42 मैच भारत ने जीते, 12 हारे, 01 टाई, 01 बेनतीजा
- 62 टी20 मुकाबलों मेे रोहित शर्मा ने की कप्तानी
- 49 मुकाबले भारतीय टीम जीती, 12 हारी, एक टाई
Updated on:
12 Mar 2025, 9:06 AM IST
Published on:
12 Mar 2025, 9:06 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.