
Asia Cup 2022
एशिया कप 2022 में भारत और हांगकांग के बीच मुकाबला चल रहा है। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है।टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर में 3500 रन पूरे कर लिए है। ऐसा करने वाले वो दुनिया के पहले बल्लेबाज है। पाकिस्तान के खिलाफ वो रन नहीं बना पाए थे। उन्हें 3500 का आंकड़ा पार करने के लिए सिर्फ एक रन चाहिए था। रोहित शर्मा ने पहला सिंगल लेते ही ये मुकाम हासिल कर लिया है। टी-20 में रोहित शर्मा के आंकड़े बहुत ही तगड़े अभी तक रहे हैं। मौजूदा समय के सबसे बड़े क्रिकेटर रोहित शर्मा हैं।
टी-20 में जबरदस्त आंकड़े
रोहित शर्मा के टी-20 आंकड़े बहुत ही बेहतरीन अभी तक रहे हैं। 134 मुकाबले वो खेल चुके हैं। अब उनके नाम 3520 रन दर्ज हो चुके हैं। उनकी औसत 31.43 और 139.85 स्ट्राइक रेट रहा है। टी-20 इंटरनेशनल में वो अभी तक 4 शतक और 27 अर्धशतक लगा चुके हैं। उनके बाद सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गुप्टिल का नाम आता है। वो भी रोहित शर्मा से ज्यादा पीछे नहीं है। 121 मुकाबलों में वो 3497 रन बना चुके हैं। इन दोनों के बीच आगे ये जंग जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022: स्लो ओवर रेट के लिए भारत-पाकिस्तान के ऊपर लगा मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
हांगकांग: निजाकत खान (कप्तान), यासिम मुर्तजा, बाबर हयात, किनचित शाह, एजाज खान, स्कॉट मैककेनी (विकेटकीपर), जीशान अली, हारून अरशद, एहसान खान, आयुष शुक्ला, मोहम्मद गजानफर।
यह भी पढ़ें- ICC T20I रैंकिंग में हार्दिक पांड्या ने लगाई बड़ी छलांग
Published on:
31 Aug 2022 08:26 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
