एशिया कप 2022 में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त टक्कर हुई थी। भारत ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया था। इस मुकाबले में दोनों टीमों ने एक बहुत बड़ी गलती की थी। इस गलती का नुकसान पाकिस्तान को अंत में बहुत ज्यादा हुआ। अब ICC ने भी दोनों टीमों के ऊपर बड़ा जुर्माना लगाया है। दरअसल दोनों टीमों ने समय के अनुसार 20 ओवर नहीं फेंके थे। दोनों का ओवर रेट बहुत ही धीमा रहा था। अब आईसीसी ने बड़ा कदम उठाते हुए दोनों ही टीमों पर मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। दोनों टीमों ने निर्धारित समय से दो ओवर कम फेंके थे। इस वजह से ही आईसीसी ने ये बड़ी सजा दी है।