29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विशेषः इन बल्लेबाजों ने मारे हैं वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स, देखें टॉप-10 लिस्ट

विस्फोटक बल्लेबाजों के इस रोचक रिकॉर्ड से दो कदम दूर रोहित शर्मा वर्ल्ड क्रिकेट में अब तक सिर्फ क्रिस गेल और शाहिद अफरीदी ही कर सके हैं ये कारनामा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Manoj Sharma Sports

•

Updated: 10 Nov 2019, 3:19 PM IST

rohit sharma

नागपुर। दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक भारत के रोहित शर्मा ( Rohit Sharma ) अपने क्रिकेट करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल करने जा रहे हैं।

रोहित रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले तीन टी-20 मैचों की सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में दो सिक्स मारते ही अपना नाम विशेष क्लब में शामिल करवा लेंगे।

रोहित शर्मा के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अभी कुल 398 सिक्स हैं। दो सिक्स और मारते ही वह 400 सिक्स पूरे कर लेंगे। वर्ल्ड क्रिकेट में अब तक दो ही क्रिकेटर ऐसे हैं जो 400 सिक्स मारने का रिकॉर्ड अंजाम दे चुके हैं।

पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी और दूसरे वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल।

रोहित के सिक्स का हिसाब-

टी-20 क्रिकेट- 115
वनडे क्रिकेट- 232
टेस्ट क्रिकेट- 51

वैसे रोहित शर्मा जिस फॉर्म में चल रहे हैं उनका यह रिकॉर्ड अगले मैच में ही कायम होता दिखाई दे रहा है। रोहित ने पिछले मैच में भी तूफानी पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान उन्होंने छह सिक्स मारे थे।

वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स मारने वाले टॉप टेन बल्लेबाजः




























































सिक्सबल्लेबाजदेश
534क्रिस गेलवेस्टइंडीज
476शाहिद अफरीदीपाकिस्तान
398रोहित शर्माभारत
398ब्रैंडन मैक्कुलमन्यूजीलैंड
359महेंद्र सिंह धोनीभारत
352सनथ जयसूर्याश्रीलंका
328एबी डिविलियर्ससाउथ अफ्रीका
311इयोन मोर्गनइंग्लैंड
299मार्टिन गप्टिलन्यूजीलैंड
264सचिन तेंदुलकरभारत