
India vs New Zealand 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुक़ाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारत ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कीवी टीम को 9 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है।
इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड को मात्र 108 रन पर ढेर कर दिया। भारतीय तेज गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया, इसके बाद स्पिनरों ने कमाल करते हुए न्यूजीलैंड की पारी को 34.3 ओवर में समाप्त कर दिया।
109 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत धीमी रही। पहले तीन ओवर में टीम ने मात्र 6 रन बनाए। लेकिन इसके बाद रोहित शर्मा शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने तेजी से बल्लेबाजी करना शुरू किया और 14 ओवर में 72 रन जोड़ लिए। लेकिन तभी हेनरी शिपले की गेंद पर रोहित एलबीडबल्यू आउट हो गए और अर्धशतक बनाकर पवेलियन लौट गए। रोहित ने 50 गेंद पर 7 चौके और दो सिक्स की मदद से 51 रन बनाए।
इसके बाद पूर्व कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी करने आए। कोहली ने सलामी बल्लेबाज गिल का साथ दिया और पारी को आगे बहाया। लेकिन जब टीम को जीत के लिए मात्र 11 रन चाहिए थे कोहली सैंटनर की गेंद पर स्टम्प आउट हो गए, कोहली ने 11 गेंद पर 9 रन बनाए। इसके बाद ईशान किशन ने गिल के साथ मिलकर 20.1 ओवर में इस लक्ष्य को पार लिया। गिल ने 52 गेंद पर नाबाद 39 रन बनाए। ईशान ने 8 रनों की पारी खेली।
इससे पहले पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। मात्र 15 रन पर टीम ने अपने आधे बल्लेबाज खो दिये थे, जिसके चलते वह दवाब में आ गई थी। इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल ने पारी को संभाला। इन दोनों ने 41 रन की साझेदारी। ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 52 गेंदों में 36, माइकल ब्रेसवेल ने 30 गेंदों में 22 और मिचेल सेंटनर ने 39 गेंदों में 27 रन बनाकर न्यूजीलैंड को किसी तरह सौ रनों के पार पहुंचाया।
भारत के लिए शमी ने 18 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि हार्दिक पांड्या ने 16 रन पर दो विकेट और पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुन्दर ने सात रन पर दो विकेट लिए। मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।
Updated on:
21 Jan 2023 06:23 pm
Published on:
21 Jan 2023 06:18 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
