1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खिलाड़ियों को कप्तान रोहित का सन्देश, किट उठाओ, बैट उठाओ और अगले मिशन एशिया कप पर ध्यान लगाओ

एशिया कप में विराट कोहली टीम का हिस्सा नहीं होंगे ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा भारतीय टीम की कप्तानी संभालेंगे। वहीं टीम का उपकप्तान शिखर धवन को चुना गया है। इस टूर्नामेंट से पहले रोहित शर्मा ने एक वीडियो उपलोड किया है जिसमें वे भारतीय टीम के खिलाड़ियों की एक खास संदेश दे रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 13 Sep 2018, 3:30 PM IST

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ हालही में समाप्त हुई टेस्ट सीरीज के बाद अब भारतीय टीम एशिया कप की तैयारियों में जुटी हुई हैं। शनिवार को शुरू होने वाले एशिया कप में विराट कोहली टीम का हिस्सा नहीं होंगे ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा भारतीय टीम की कप्तानी संभालेंगे। वहीं टीम का उपकप्तान शिखर धवन को चुना गया है। इस टूर्नामेंट से पहले रोहित शर्मा ने एक वीडियो उपलोड किया है जिसमें वे भारतीय टीम के खिलाड़ियों की एक खास संदेश दे रहे हैं।

कप्तान रोहित शर्मा का टीम को संदेश -
कप्तान रोहित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे नेट्स पर अभ्यास कर रहे हैं। इस वीडियो को अपलोड करते हुए रोहित ने लिखा " किट उठाओ, बैट उठाओ और अगले मिशन एशिया कप पर ध्यान लगाओ।" रोहित ने ये पोस्ट भारत के इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच हारने के बाद अपलोड किया। उनका ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक इस पोस्ट को 8 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस टूर्नामेंट से विराट को पीठ की चोट के चलते आराम दिया है। ये चोट पुरानी है इंग्लैंड दौरे के दौरान ये दर्द एक बार फिर उभर गया था तो चयनकर्ताओं ने इसे देखते हुए कोहली को आराम दिया है।

View this post on Instagram

Kit up, pick your bat and focus on the next mission. #AsiaCup 🇮🇳

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45) on

पाकिस्तान को मिलेगा होम का फायदा -
इस साल एशिया कप 2018 का आयोजन यूएई किया जा रहा है। इस टूर्नमेंट की शुरुआत 15 सितंबर से होगी। टूर्नमेंट का पहला मैच बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच दुबई में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान आमने सामने नज़र आएंगे। यूएई पाकिस्तान का होम ग्राउंड है ऐसे में इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को फायदा हो सकता है। एशिया कप में ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग होंगे तो ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें होंगी। दोनों ग्रुप की चोटी की दो टीमें सुपर-फोर के लिए क्वॉलिफाइ करेंगी। टूर्नमेंट का फाइनल 28 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। भारत का पहला मुकाबला 18 सितंबर को हॉन्ग कॉन्ग से होगा। 19 सितंबर को भारतीय टीम चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी।