1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोहित शर्मा ‘मोटे’ तो विराट कोहली…, भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान

रोहित शर्मा और विराट कोहली की फिटनेस को लेकर भारतीय टीम के स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच अंकित कलियर ने बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि भले ही रोहित शर्मा थोड़े मोटे हैं, लेकिन वह दुनिया के फिट क्रिकेटरों में से एक हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
rohit_sharma_and_virat_kohli.jpg

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का अक्‍सर मोटापे के लिए सोशल मीडिया पर मजाक बनाया जाता है। भारतीय टीम के स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच अंकित कलियर ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिय है। उन्‍होंने कहा कि रोहित शर्मा की गिनती दुनिया के सबसे फिट खिलाडि़यों में होती है। रोहित शर्मा भले ही थोड़े मोटे दिखते हैं, लेकिन जब फिटनेस की बात होती है तो वह सभी टेस्‍ट आसानी से पास कर लेते हैं। एशिया कप 2023 से पहले टीम इंडिया ने यो-यो टेस्ट दिया था। रोहित शर्मा ने उस समय भी आसानी से यो-यो टेस्‍ट पास कर लिया था।

रोहित शर्मा देखने भारी-भरकम हैं, लेकिन...

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कलियर ने कहा कि रोहित शर्मा फिट खिलाड़ी हैं। वह थोड़े मोटे जरूर दिखते हैं, लेकिन हमेशा यो-यो टेस्ट पास करते हैं। रोहित विराट कोहली की तरह फिट हैं। देखने में वह भारी-भरकम हैं, लेकिन हमने मैदान पर देखा है कि वह कितने चपल और अद्भुत गतिशीलता वाले प्‍लेयर हैं।

यह भी पढ़ें : मिडिल स्टंप उखड़ा.. बेल्‍स हिली तक नहीं.. आप ही बताएं OUT या NOT-OUT

सख्त शेड्यूल का पालन करते हैं कोहली

कलियर से जब मौजूदा भारतीय टीम में सबसे फिट खिलाड़ी को लेकर सवाल किया गया तो उन्‍हें विराट कोहली को सबसे फिट करार दिया। उन्‍होंने कहा कि कोहली एक सख्त शेड्यूल का पालन करते हैं। वह अपने न्यूट्रीशन, सप्लिमेंट, ट्रेनिंग और कंडीशनिंग का वास्तव में अच्छे से ख्‍याल रखते हैं। वह अपनी दिनचर्या को लेकर बहुत सतर्क हैं।

यह भी पढ़ें : गौतम गंभीर का बड़ा बयान, बोले- रोहित शर्मा को सौंपी जाए टी20 वर्ल्ड कप की कप्तानी

Story Loader