2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI: गयाना के प्रेसिडेंट की हस्तक्षेप के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिला अमेरिका का वीजा, फ्लोरिडा में ही खेले जाएंगे आखिरी दो टी20

Indian Players Visa: भारत और वेस्टइंडीज के सभी खिलाड़ियों को अमेरिका का वीजा मिल गया है। ऐसा गयाना के प्रेसिडेंट इरफान अली की मदद से हुआ है। अली ने दोनों टीमों के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ को वीसा दिलाने में मदद की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 4 Aug 2022, 11:56 AM IST

ins_rohit_vusa.png

India vs Westindies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा और पांचवां मुक़ाबला अमेरिका के फ्लोरिडा में खेला जाएगा। ऐसे में भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों को अमेरिका का वीजा नहीं मिला था और इसको लेकर काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। एक समय तो ऐसा माना जा रहा था कि भारत छोटे स्क्वाड के साथ अमेरिका जाएगा। लेकिन अब गयाना के प्रेसिडेंट की हस्तक्षेप के बाद भारत और वेस्टइंडीज दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों को वीजा मिल गया है।

क्रीकबज़ की एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों को अमेरिका का वीजा मिल गया है। ऐसा गयाना के प्रेसिडेंट इरफान अली की मदद से हुआ है। अली ने दोनों टीमों के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ को वीसा दिलाने में मदद की है। जिसके लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (CWI) ने भी राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया है। बोर्ड ने कहा कि यह महामहिम के द्वारा एक सामयिक और राजनयिक तौर पर प्रभावशाली प्रयास था।

जिन खिलाड़ियों को वीजा नहीं मिला था उन्हें गयाना में स्थित अमेरिका के दूतावास में इंटरव्यू के लिए भेजा गया था। दूसरे टी20 मुक़ाबले के बाद खिलाड़ी इस इंटरव्यू के लिए अमेरिकन एम्बेसी गए थे। इन खिलाड़ियों में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ भी शामिल थे। रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम में शामिल कप्तान-कोच समेत 14 लोगों के पास अमेरिकी वीजा नहीं था।

यह भी पढ़ें- भारत समेत इन 4 टीमों ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, 6 अगस्त से शुरू होगी मेडल की जंग

रविंद्र जडेजा, रविचन्द्र अश्विन, दिनेश कार्तिक, रवि बिश्नोई, सूर्यकुमार यादव और कुलदीप यादव समेत अन्य लोग मियामी पहुंच चुके हैं। गुरुवार की रात उनके साथ टीम के बाकी साथी भी शामिल होंगे। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रिकी स्केरिट ने कहा, 'खिलाड़ी कल दोपहर के बाद ही उड़ान भर सकते हैं। सभी वीजा आवेदनों को मंजूरी दे दी गई है लेकिन पासपोर्ट अभी वापस नहीं आए हैं। क्रिकेट वेस्टइंडीज जो भी मदद कर सकता था वह हमने की है।

यह भी पढ़ें- दिनेश कार्तिक के बाद रविचंद्रन अश्विन पर श्रीकांत ने उठाए सवाल

आखिरी दो टी20 के लिए टीमों का स्क्वॉड -

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

वेस्टइंडीज टीम: निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमैन पॉवेल (उपकप्तान), शमराह ब्रूक्स, डोमिनिक ड्रेक, शिमरॉन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, ब्रेंडन किंग, काइल मेयर्स, ओबेड मैकॉय, कीमो पॉल, रोमारियो शेफर्ड, ओडिन स्मिथ, डेवॉन थॉमस और हेडेन वॉल्श जूनियर।