बांग्ला कप्तान ने बल्लेबाजी को बताया जिम्मेदार -
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान महमुदुल्लाह ने टीम की खराब बल्लेबाजी को जिम्मेदार ठहराया है। महमुदुल्लाह का कहना है कि उनकी टीम अधिक रन स्कोर कर सकती थी। महमुदुल्लाह ने कहा, यह साफ है कि हमारी बल्लेबाजी सबसे खराब रही। हमें और अधिक रन बनाने चाहिए। हमने जितने रन बनाए, उससे 30 अधिक रन हमें स्कोर करने चाहिए थे। महमुदुल्लाह ने कहा, भारतीय टीम ने अपनी योजना को सही तरीके से लागू किया। हालांकि, हमें अधिक रन बनाने के लिए योजनाएं बनानी होंगी। हमें अब भी जीत की तलाश है और हम इसे हासिल करेंगे।