29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विवादों में आ गए रोहित शर्मा, कैमरे ने पकड़ ली उनकी ये गलती

आपत्तिजनक भाषा का उपयोग कर बुरे फंसे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Manoj Sharma Sports

•

Updated: 11 Nov 2019, 3:28 PM IST

rohit_sharma_with_shreyas_and_sanju.jpg

राजकोट।भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर से अपने कप्तानी कौशल का लोहा मनवा लिया। रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले को जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

नागपुर में खेले गए तीसरे मैच में मेहमान टीम बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से श्रेयस अय्यर ने 62 और केएल राहुल ने 52 रनों की दमदार पारियां खेलीं।

जवाबी पारी खेलने उतरी बांग्लादेश क्रिकेट टीम 19.2 ओवर में 144 रनों पर ही ढेर हो गई।

भारत की ओर से तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने तूफानी प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को धराशाई कर दिया। दीपक ने हैट्रिक समेत कुल छह विकेट लेते हुए मेहमानों की कमर तोड़कर रख दी। दीपक का गेंदबाजी विश्लेषण रहा 3.2-0-7-6 का।

विवादों में घिरे रोहित शर्मा

इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपने आचरण के कारण विवादों में फंस गए। रोहित ने फील्डिंग के दौरान आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। रोहित की यह गलती कैमरे ने भी पकड़ ली।

रोहित से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मैं मैदान पर काफी भावुक हो जाता हूं। पिछले मैच के कुछ फैसले गलत थे और आज मैदान पर हम थोड़े सुस्त थे। अंत में उद्देश्य काम पूरा करना है और कभी-कभी हम बहुत ज्यादा भावुक हो जाते हैं। अगली बार मैं ध्यान रखूंगा कि कैमरा कहां है (हंसते हुए)।"

आपको बता दें कि इससे पूर्व साउथ अफ्रीका के खिलाफ पूर्व में आयोजित हुई टेस्ट सीरीज के दौरान भी रोहित को मैदान पर अपशब्द कहते सुना गया था। तब भी वे कैमरे में कैद हो गए थे।