26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

3 करोड़ की लेम्बोर्गिनी गाड़ी को जब फैंस ने छूया तो भड़के रोहित शर्मा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

रोहित और रितिका नीली लेबरघिनी उरुस पर पहुंचे, जिसकी कीमत 3.15 करोड़ रुपये है। रोहित की कार लेम्बोर्गिनी उरस को देखकर फैंस वहां पर इकठ्ठा हो गए और घर जाते समय रोहित और रितिका फैंस की भीड़ देखकर थोड़ा परेशान नजर आए।

less than 1 minute read
Google source verification
rohit.png

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों छुट्टी पर हैं। एशिया कप 2023 से पहले उन्हें आराम दिया गया है। रोहित इस समय घर वालों के साथ समय बिता रहे हैं। इस बीच वे अपनी पत्नी रितिका के साथ शॉपिंग के लिए बाहर निकले, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रोहित इस दौरान तीन करोड़ की लेम्बोर्गिनी उरस में दिखाई दिये।

रोहित और रितिका नीली लेबरघिनी उरुस पर पहुंचे, जिसकी कीमत 3.15 करोड़ रुपये है। रोहित की कार लेम्बोर्गिनी उरस को देखकर फैंस वहां पर इकठ्ठा हो गए और घर जाते समय रोहित और रितिका फैंस की भीड़ देखकर थोड़ा परेशान नजर आए। इस दौरान रोहित ने फैंस से कार से दूर रहने के लिए भी कहा।

रोहित एशिया कप में भारतीय टीम का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एशिया कप की शुरुआत 30 अगस्त से होने जा रही है। वहीं इसके बाद भारत में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाएगा। इसके अलावा रोहित इस समय टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन उनका कहना है कि वे अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में जरूर खेलेंगे।