11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MI vs DC: डेविड और शेफर्ड ने 13 गेंद पर ठोके 53 रन, मुंबई ने दिल्ली को दिया 235 रनों का लक्ष्य

MI vs DC, IPL 2024: मुंबई इंडियन ने रोमारियो शेफर्ड और टिम डेविड की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की मदद से निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 234 रन बनाए हैं। दोनों ने छठे विकेट के लिए मात्र 13 गेंद पर 53 रनों की साझेदारी की।

2 min read
Google source verification
tim.png

Mumbai Indians vs Delhi Capitals, IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वे सीजन का 20वां मुक़ाबला पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियन (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जा रहा है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई इंडियंस ने रोमारियो शेफर्ड की आतिशी पारी की मदद से दिल्ली कैपिटल्स के सामने 235 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है।

मुंबई इंडियन ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 234 रन बनाए हैं। यह आईपीएल के इतिहास में इस मैदान पर बनाया गया तीसरा सबसे बड़ा टोटल है। वहीं 24वीं बार मुंबई इंडियंस ने 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया है।

मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए। रोहित ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंद पर छह चौके और तीन सिक्स की मदद से 49 रन बनाए। वह अर्धशतक से चूक गए। वहीं सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने 23 गेंद पर 42 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने दो सिक्स और चार चौके लगाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी की।

इसके बाद इस मैच में वापसी कर रहे सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा सस्ते में आउट हो गए। जिसके चलते मुंबई की टीम बैक फुट पर आ गई। कप्तान हार्दिक पांड्या ने टीम को संभाला और 33 गेंद पर 39 रनों की पारी खेली। लेकिन अंत में टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड ने दिल्ली के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। दोनों ने छठे विकेट के लिए मात्र 13 गेंद पर 53 रनों की साझेदारी की और मुंबई के स्कोर को 230 रन के पार पहुंचाया।

इस दौरान टिम डेविड ने 21 गेंद पर चार सिक्स और दो चौके की मदद से नाबाद 45 और रोमारियो शेफर्ड ने 10 गेंद पर तीन चौके और चार सिक्स की मदद से नाबाद 39 रनों की पारी खेली। शेफर्ड ने दिल्ली के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे के आखिरी ओवर में 32 रन ठोके। दिल्ली के लिए नॉर्टजे और अक्षर पटेल ने दो -दो और खालील अहमद ने एक विकेट झटका।