
(फोटो सोर्स: पत्रिका)
India vs West Indies 3rd T20: वेस्टइंडीज और भारत के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुक़ाबला गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में वेस्टइंडीज ने कप्तान रोवमन पॉवेल की आतिशी बल्लेबाजी की मदद से भारत को 160 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए वेस्टइंडीज को कम से कम स्कोर में रोकने की कोशिश की। लेकिन तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के 19वे ओवर में रोवमन पॉवेल ने जमकर कुटाई की और 17 रन जड़ दिये। जिसके चलते एक बार फिर करेबियाई टीम 150 का आंकड़ा पार करने में सफल रही।
इस मैच का टॉस वेस्ट इंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन किंग और कप्तान रोवमन पॉवेल की बेहतरीन बल्लेबाजी की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 159 रन बनाए। ब्रेंडन किंग 42 गेंद में 42 रन और रोवमन पॉवेल ने 19 गेंद पर नाबाद 40 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने तीन सिक्स और एक चौका लगाया। भारत के लिए फिरकी गेंदबाज कुलदीप यादव ने चार ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट झटके।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने बेहद धीमी शुरुआत की है। ब्रेंडन किंग और काइल मेयर्श ने पहले विकेट के लिए 46 गेंद पर 55 रन जोड़े। 55 रन के स्कोर पर वेस्टइंडीज का पहला विकेट गिरा। काइल मेयर्स 20 गेंद में 25 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर अर्शदीप सिंह को कैच दे बैठे। मेयर्स ने अपनी पारी में तीन चौके और एक सिक्स लगाया।
इसके बाद 75 रन के स्कोर पर वेस्टइंडीज का दूसरा विकेट गिरा। जॉनसन चार्ल्स 14 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप यादव ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। चार्ल्स ने अपनी पारी में एक चौका और एक सिक्स लगाया। 105 रन के स्कोर पर कुलदीप ने भारत को एक और सफलता दिलाई। निकोलस पूरन इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और 12 गेंद में 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कुलदीप ने पूरन को सैमसन के हाथों स्टंप आउट कराया
106 रन के स्कोर पर कुलदीप ने तीसरी सफलता हासिल की और बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे ब्रेंडन किंग का अपनी ही गेंद पर शानदार कैच लपका। 123 रन के स्कोर पर वेस्टइंडीज का पांचवां विकेट गिरा। शिमरन हेटमायर आठ गेंद में नौ रन बनाकर मुकेश कुमार की गेंद पर तिलक वर्मा को कैच दे बैठे।
इसके बाद रोवमन पॉवेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करना शुरू किया और अर्शदीप सिंह ने 19वें ओवर में 17 रन ठोके। हालांकि मुकेश कुमार ने बेहतरीन आखिरी ओवर डालते हुए वेस्टइंडीज को 160 रन के पार नहीं पहुंचने दिया। भारत के लिए कुलदीप के अलावा अक्षर पटेल और मुकेश कुमार को एक-एक विकेट मिला। इस सीरीज में यह सबसे बड़ा स्कोर है। भारत को सीरीज में बने रहने के लिए किसी भी हालात में लक्ष्य का पीछा करना होगा।
Updated on:
04 Jul 2025 04:53 pm
Published on:
08 Aug 2023 09:54 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
