2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2023 में RCB के गेंदबाजों की जमकर हुई धुलाई, इस सीजन खाये सबसे ज्यादा सिक्स

IPL 2023: आईपीएल 2023 में अब तक सबसे ज्यादा सिक्स RCB ने खाए हैं। RCB के गेंदबाजों ने अबतक खेले गए 11 मैचों में 98 सिक्स खाए हैं। मात्र दो ही टीम ऐसी हैं जिन्होंने अबतक 70 से कम सिक्स दिये हैं। राजस्थान रॉयल्स (RR) के गेंदबाजों ने 69 और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के गेंदबाजों ने 62 सिक्स खाये हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
rcb_bowlers.png

Royal Challengers Bangalore Indian Premier League 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 16वां सीजन अपने अंतिम चरण पर है। इस साल इंपेक्ट प्लेयर नियम आने से यह टूर्नामेंट और भी रोमांचक हो गया है और 200 रनों का लक्ष्य भी कम पड़ने लगा है। ऐसे में ज़हीर सी बात है कि गेंदबाजों की जमकर धुनाई हो रही है। इस साल सबसे ज्यादा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के गेंदबाजों की धुनाई हुई है।

आईपीएल 2023 में अब तक सबसे ज्यादा सिक्स RCB ने खाए हैं। RCB के गेंदबाजों ने अबतक खेले गए 11 मैचों में 98 सिक्स खाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस (MI) का नाम आता है। मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों को अब तक 97 सिक्स पड़े हैं। तीसरे नंबर पर गुजरात टाइटन्स (GT) का नाम आता है। गुजरात के गेंदबाजों ने अब तक 92 सिक्स खाए हैं। यही तीन टीमें ऐसी हैं, जिनके गेंदबाजों पर अब तक 90 या इससे ज्यादा सिक्स पड़े हैं।

IPL 2023 में अब तक सबसे ज्यादा सिक्स खाने वाली टीमों की लिस्ट
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)- 98 सिक्स
मुंबई इंडियंस (MI)- 97 सिक्स
गुजरात टाइटन्स (GT)- 92 सिक्स
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)- 88 सिक्स
पंजाब किंग्स (PBKS)- 79 सिक्स
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)- 78 सिक्स
दिल्ली कैपिटल्स (DC)- 72 सिक्स
लखनऊ सुपर गइंट्स (LSG)- 71 सिक्स
राजस्थान रॉयल्स (RR)- 69 सिक्स
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)- 62 सिक्स

इस लिस्ट में 88 सिक्स के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) चौथे नंबर पर है। पंजाब किंग्स (PBKS) ने 79, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 78, दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 72 और लखनऊ सुपर गइंट्स (LSG) ने 71 सिक्स खाये हैं। मात्र दो ही टीम ऐसी हैं जिन्होंने अबतक 70 से कम सिक्स दिये हैं। राजस्थान रॉयल्स (RR) के गेंदबाजों ने 69 और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के गेंदबाजों ने 62 सिक्स खाये हैं।