इंडियन प्रीमियर लीग में एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा मैच हारने का शर्मनाक रिकॉर्ड अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम दर्ज हो गया है। आरसीबी की अपने होम ग्राउंड बेंगलुरु पर ये 46वीं हार है। इस मामले में दूसरे पायदान पर दिल्ली कैपिटल्स है, जिसने अपने होग ग्राउंड दिल्ली में अब तक 45 मैच गंवाए हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर कोलकाता में 38 मैच हारने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स है।