7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Live Streaming: RCB और KKR के बीच मुक़ाबला आज, जानें कब-कहां और कैसे देख पाएंगे मैच

IPL 2024, Where and where to watch free match: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

2 min read
Google source verification
kkr_vs_rcb_live_streaming_.jpg

Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders, Live Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वे सीजन का 10वां मुक़ाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में दोनों टीमें एड़ी चोटी का ज़ोर लगाएंगी। तो आइए जानते हैं आप इस मैच को कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकते हैं।

IPL 2024 कब खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मैच?
IPL का 10वां मुक़ाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच शुक्रवार 29 मार्च यानी आज खेला जाएगा।

IPL 2024: कहां खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मैच?
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच यह मुक़ाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

IPL 2024: कब शुरू होगा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का मुकाबला?
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का टॉस 7. 00 बजे होगा।

IPL 2024: कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे IPL के मैच?
इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण का अधिकार अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

IPL 2024: फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा ऐप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.patrika.com पर भी पढ़ सकते हैं।

IPL 2024: फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में इंडियन प्रीमियर लीग के सभी मैच देख सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 -
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर - फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, अनुज रावत (विकेट कीपर), दिनेश कार्तिक, अल्ज़ारी जोसेफ, मोहम्मद सिराज, मयंक डागर, यश दयाल

कोलकाता नाइट राइडर्स- श्रेयस अय्यर (कप्तान), फिल साल्ट (विकेट कीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, नितीश राणा, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती।