
आरपी सिंह के बेटे को लेकर बड़ी खबर
टीम इंडिया में आरपी सिंह का क्रिकेट करियर शानदार रहा। खैर आरपी सिंह ने बहुत पहले क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था। आरपी सिंह के बेटे हैरी सिंह भी अब क्रिकेट खेलने के लिए तैयार है। हालांकि वो भारतीय टीम के लिए नहीं बल्कि इंग्लैंड की टीम के लिए खेलेंगे। आरपी सिंह के बेटे का चयन इंग्लैंड की अंडर-19 टीम में हो गया है। सोशल मीडिया पर ये बात चर्चा का विषय रही थी। कई लोगों का कहना था कि आरपी सिंह ने भारत के लिए खेला तो फिर उनके बेटे को भी यहीं से खेलना चाहिए था। आरपी सिंह ने एक इंटरव्यू में इस बारे में जानकारी दी। फैंस ने सोशल मीडिया पर इसके बाद कई तरह के कमेंट्स किए।
ECB ने दी जानकारी
आपको बता दें हैरी सिंह को श्रीलंका अंडर-19 के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड अंडर-19 टीम में जगह मिली है। हैरी सिंह के लिए ये बहुत बड़ी उपलब्धि है। सबसे बड़ी बात ये हैं कि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने खुद फोन कर आरपी सिंह को इस बात की जानकार दी। आरपी सिंह ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि कुछ दिनों पहले ही उन्हें इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड से फोन आया था कि उनके बेटे का चयन इंग्लैंड की अंडर-19 टीम हो गया है।
यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022 को लेकर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने फैंस को दिया दिल छू देने वाला संदेश
आरपी सिंह की बेटी भी रह चुकी हैं क्रिकेटर
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि आरपी सिंह की बेटी भी लंकाशायर की अंडर-19 टीम में खेल चुकी हैं। हालांकि वो क्रिकेट को लंबे समय तक जारी नहीं रख पाईं। इसका मतलब साफ है कि आरपी सिंह ने अपने बच्चों को हमेशा क्रिकेट के लिए ही प्रोत्साहित किया। आरपी सिंह के बेटे इंग्लैंड में ही पढ़ाई करते हैं और उन्होंने आठ साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। इसके बाद आरपी सिंह ने अपने बेटे को कोचिंग भी कराई। इसका फायदा मिला और उनका सलेक्शन अंडर-19 टीम में हो गया।
यह भी पढ़ें- IPL खेलने वाले विंडीज के 3 खिलाड़ी जो इस समय टी-20 सीरीज में भारतीय टीम पर भारी पड़ रहे हैं
Published on:
04 Aug 2022 08:32 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
