2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia Cup 2022 को लेकर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने फैंस को दिया दिल छू देने वाला संदेश

एशिया कप के लिए टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने फैंस को एक बहुत बड़ा संदेश दिया है। एक वीडियो के जरिए खास बात रोहित शर्मा ने बोली है। उन्होंने ये भी कह दिया है कि वो इस बार भी एशिया कप जीतेंगे। वीडियो को देखकर आपको भी मजा आ जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 4 Aug 2022, 7:44 PM IST

team india captain rohit sharma message for fans asia cup 2022

रोहित शर्मा का बयान

Asia Cup 2022 का बिगुल बज गया है। 27 अगस्त से इसकी शुरूआत होगी। पाकिस्तान की टीम ने तो अपने टीम का ऐलान भी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को मुकाबला होगा। लंबे समय बाद दोनों के बीच टी-20 मैच देखने को मिलेगा। एशिया की सभी टीमें अब तैयार हो गई है। अंतिम बार एशिया कप का आयोजन साल 2018 में हुआ था। भारत ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल अपने नाम किया था। इस समय भारतीय टीम और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज चल रही है। टीम इंडिया ने 2-1 से बढ़त बनाई है। इस सीरीज के बीच में ही एक वीडियो के जरिए टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने फैंस को संदेश दिया है। ये संदेश एशिया कप के जीतने को लेकर है। रोहित ने साफ कर दिया है कि वो इस बार भी एशिया कप जीतेंगे।


रोहित शर्मा का बयान

दरअसल एशिया कप से पहले स्टार स्पोर्ट्स ने एक खास वीडियो पेश किया है। इसमें रोहित शर्मा ने दिल छू देने वाले शब्द भारतीय फैंस को कहे हैं। जो भी इस वीडियो को देखेगा जरूर वो टीम इंडिया का फैन हो जाएगा। रोहित शर्मा ने कहा, सात बार एशिया कप उठाना, दुनिया की नंबर एक टीम कहलाना और नए रिकॉर्ड्स बनाना। इन सभी चीजों में वो गर्व नहीं है जो 140 करोड़ फैंस द्वारा बोले गए इंडिया इंडिया शब्दों में है।

यह भी पढ़ें- IPL खेलने वाले विंडीज के 3 खिलाड़ी जो इस समय टी-20 सीरीज में भारतीय टीम पर भारी पड़ रहे हैं

रोहित ने इसे बाद बड़ी हुंकार भरते हुए कहा कि, इन सभी चीजों गर्व के दम पर हम दुनिया पर छाते हैं लेकिन उससे पहले एशिया पर फिर तिरंगा लहराते हैं। आपको बता दें भारतीय टीम अभी तक सात बार एशिया कप जीत चुकी है। इस बार भी टीम इंडिया जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी। जल्द ही टीम का चयन भी कर दिया जाएगा।

एशिया कप 2022 का पूरा शेड्यूल

ग्रुप ए: भारत, पाकिस्तान, क्वालीफायर

ग्रुप बी: श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान

मैच

27 अगस्त: श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान (दुबई)

28 अगस्त: भारत बनाम पाकिस्तान (दुबई)

30 अगस्त: बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान (शारजाह)

31 अगस्त: भारत बनाम क्वालीफायर (दुबई)

1 सितंबर: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश (दुबई)

यह भी पढ़ें- 3 भारतीय खिलाड़ी जो विंडीज के खिलाफ चौथे T-20 की प्लेइंग इलेवन से बाहर हो सकते हैं