5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RR vs LSG: Vaibhav Suryavanshi ने फिर रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में IPL में किया डेब्यू

Vaibhav Suryavanshi: ओपनर वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स की ओर से डेब्यू करेंगे। IPL इतिहास में वह डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी, क्योंकि उनकी उम्र महज 14 वर्ष 23 दिन है।

2 min read
Google source verification
Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi youngest IPL debutants: IPL 2025 के 36वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन खेलते हुए नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में उनकी जगह बतौर ओपनर वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स की ओर से डेब्यू करेंगे। IPL इतिहास में वह डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी, क्योंकि उनकी उम्र महज 14 वर्ष 23 दिन है।

यह भी पढ़ें- IPL 2025: ऑरेंज और पर्पल कप में बड़ा बदलाव, दोनों पर गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों ने जमाया कब्जा

राजस्थान रॉयल्स ने इस युवा खिलाड़ी को IPL 2025 मेगा ऑक्शन के दौरान 1.10 करोड़ रुपए में साइन किया था। बिहार के समस्तीपुर निवासी वैभव सूर्यवंशी ने मैदान पर अपनी असाधारण उपलब्धियों से पहले ही इतिहास रच दिया है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2023-24 में मुंबई के खिलाफ महज 12 वर्ष 284 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। इसके साथ ही रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए थे। इसके साथ ही उन्होंने 15 वर्ष 57 दिन की उम्र में डेब्यू करने वाले युवराज सिंह और 15 वर्ष 230 दिन की उम्र में डेब्यू करने वाले सचिन तेंदुलकर जैसे महान क्रिकेटरों के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई में यूथ टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महज 62 गेंदों का सामना करते हुए 104 रन बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई थी। वैभव सूर्यवंशी 13 वर्ष 188 दिन की उम्र में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के 170 साल के इतिहास में सबसे कम उम्र के शतकवीर बने थे। यूथ लेवल पर किसी भारतीय की ओर से सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी बनाया। 58 गेंदों पर बनाया गया उनका धमाकेदार शतक इस स्तर पर दूसरा सबसे तेज शतक है। उनसे आगे इंग्लैंड के मोईन अली है, जिन्होंने 56 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

यह भी पढ़ें- धाकड़ क्रिकेटर David Warner की मेजर लीग क्रिकेट में एंट्री, इस टीम के लिए चौके-छक्के लगाते हुए आएंगे नजर

IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले क्रिकेटर

1- वैभव सूर्यवंशी - 14 वर्ष, राजस्थान रॉयल्स, IPL 2025
2- प्रयास रे बर्मन - 16 वर्ष, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुर, IPL 2025
3- मुजीब-उर-रहमान- 17 वर्ष 11 दिन, पंजाब किंग्स, IPL 2018
4- रियान पराग - 17 वर्ष 175 दिन, राजस्थान रॉयल्स, IPL 2019
5- सरफराज खान - 17 वर्ष 177 दिन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, IPL 2015