9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

DC vs CSK: गायकवाड़ और कॉनवे का तूफानी अर्धशतक, चेन्नई ने दिल्ली को दिया 224 रन का विशाल लक्ष्य

IPL 2023: चेन्नई ने सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ और डीवोन कॉनवे के बेहतरीन अर्धशतकों की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 223 रन बनाए। गायकवाड़ ने 50 गेंद पर 79 और कॉनवे ने 52 गेंद पर 87 रनों की पारी खेली।

2 min read
Google source verification
conwe.png

Delhi Capitals vs Chennai Super Kings Indian premier league 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का 67वां मुक़ाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के सामने 224 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है।

दिल्ली की पिच को ध्यान में रखते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई ने सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ और डीवोन कॉनवे के बेहतरीन अर्धशतकों की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 223 रन बनाए। गायकवाड़ ने 50 गेंद पर 79 और कॉनवे ने 52 गेंद पर 87 रनों की पारी खेली। उनके अलावा शिवम दुबे ने 22 और रवींद्र जडेजा ने 20 रन बनाए।

पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद अच्छी रही। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने आतिशी बल्लेबाजी करते पहले विकेट के लिए 141 रन जोड़े। यह आईपीएल इतिहास की चौथी सबसे बड़ी साझेदारी है। इस दौरान ऋतुराज गायकवाड़ ने 37 गेंद में और डेवोन कॉन्वे ने 33 गेंद पर अपना - अपना अर्धशतक पूरा किया।

141 रन के स्कोर पर चेन्नई सुपर किंग्स का पहला विकेट गिरा। ऋतुराज गायकवाड़ 50 गेंद में 79 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और सात सिक्स लगाए। 195 रन के स्कोर पर चेन्नई को दो झटके लगे। शिवम दुबे नौ गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में तीन सिक्स लगाए। खलील अहमद ने उन्हें ललित यादव के हाथों कैच कराया।
वहीं अगले ही ओवर में डेवोन कॉन्वे 87 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और तीन सिक्स लगाए। एनरिच नोर्त्जे ने उन्हें अमन हकीम खान के हाथों कैच कराया। इसके बाद धोनी और जडेजा ने मिलकर टीम को 220 के पार पहुंचा दिया। दिल्ली के लिए खलील अहमद, एनरिच नोर्त्जे और चेतन साकरिया ने एक-एक विकेट लिए। दिल्ली की टीम के लिए 224 रन के लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल होगा।