
SA vs PAK 2nd ODI Live Streaming: साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला केपटाउन में खेला जाएगा। पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने शानदार खेल दिखाया था और इस दौरे की पहली जीत हासिल की थी। दूसरे मुकाबले में जहां वे सीरीज जीतना चाहेंगे तो दूसरी ओर मेजबान टीम बराबरी हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इस मुकाबले को भारत में लाइव देखा जा सकता है।
साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला कैपटाउन के न्यूलैंड्स में खेला जाएगा। यहां 25 हजार दर्शन एक साथ बैठकर मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां अब तक 47 वनडे मुकाबले खेले गए हैं और 30 बार पहले बल्लेबाजी कपने वाली टीमों को जीत मिली है तो 16 बार बाद में बल्लेबाजी करते हुए टीमों को जीत मिली है।
केपटाउन के न्यूलैंड्स में साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के टीमें दूसरे वनडे मुकाबले के लिए भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे से मैदान पर उतरेंगी।
साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले को भारत में जियो सिनेमा के ऐप और वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकता है।
साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले को भारत में स्पोर्ट्स 18 के चैनल्स पर सीधा प्रसारित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:
Published on:
19 Dec 2024 01:24 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
