मास्टर ब्लास्टर ने अपने 24 साल के अंतर्राष्ट्रीय करियर में 6 वनडे विश्व कप खेले। वह 1992, 1996, 1999, 2003, 2007 और 2011 वनडे विश्व कप का हिस्सा थे। 2003 में भारतीय टीम विश्व कप जीतने से चूक गई थी। फाइनल में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। उस विश्व कप में सचिन ने सर्वाधिक 673 रन बनाए थे और गोल्डन बैट का खिताब जीता था।