5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब क्रिकेट के भगवान Sachin Tendulkar ने डबल सेंचुरी मार बदल दिया था खेल का इतिहास

24 फरवरी 2010 क ग्वालियर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सचिन ने 226 मिनट में इतिहास बना दिया थाय़ सचिन ने 11 साल पहले आज के ही दिन वनडे में दोहरा शतक लगाया था

2 min read
Google source verification

image

Vivhav Shukla

Feb 24, 2021

Sachin Tendulkar made history by scoring first double century

Sachin Tendulkar made history by scoring first double century

नई दिल्ली। साल 1971 को पहला वनडे मैच खेला गया। इसके 39 साल 1 महीने और 19 दिन क्रिकेट इतिहास की पहली डबल सेंचुरी लगी। इस कमाल को अंजाम दिया क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने। सचिन ने 2010 में आज ही के दिन वनडे क्रिकेट का पहला दोहरा शतक लगाया था। दरअसल, 24 फरवरी को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मैच खेला जा रहा है। सीरीज का दूसरा मैच ग्वालियर के कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में था। भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

IND vs ENG: दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में तीसरा डे-नाइट टेस्ट आज, जानिए प्लेइंग XI

क्रीज पर सहवाग के साथ सचिन आए। 25 रन के स्कोर टीम का पहला विकेट गिरा। सहवाग महज 9 रन बना कर पवेलियन लौट गए। 42वें ओवर की पहली गेंद भारत का स्कोर 300 रन था। इसके बाद उतरे धोनी ने सचिन के साथ मिलकर अंतिम 55 गेंदों में 101 रन की नाबाद साझेदारी की। सचिन ने 50वें ओवर की तीसरी गेंद पर 1 रन लेकर क्रिकेट इतिहास का पहला दोहरा शतक पूरा किया। इसके लिए उन्होंने 226 मिनट तक खेला था। सचिन ने 147 गेंदों में 25 चौके और 3 छक्के की मदद से इतिहास लिख दिया था।

IPL : दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने के लिए उत्साहित हूं : स्मिथ

सचिन दुनिया के पहले पुरुष बल्लेबाज बने थे जिन्होंने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने का चमत्कार किया था। इस मैच में भारत को शानदार जीत मिली थी। जब सचिन ने अपना दोहरा शतक पूरा किया था, तब कमेंट्री वर्तमान भारतीय मुख्य कोच रवि शास्त्री कर रहे थे। दोहरा शतक लगते ही उन्होंने कहा, ‘और ये पूरा हुआ दोहरा शतक, इस ग्रह पर ऐसा करने वाले पहले इंसान हैं सचिन। यह भारत के सुपर मैन हैं। सचिन ने 147 गेंद पर 200 रन बनाए हैं। इस मास्टर को आगे सिर झुकाइए।’