
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को प्रैक्टिस के दौरान कुत्ते ने काटा, बॉलिंग आर्म में गहरा घाव।
Arjun Tendulkar : लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आज 16 मई को शाम 7.30 बजे से आईपीएल 2023 का 63वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। प्लेऑफ के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के लिए बुरी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को प्रैक्टिस के दौरान कुत्ते ने काट लिया है। इसका वीडियो लखनऊ सुपर जायंट्स के ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में अर्जुन तेंदुलकर अन्य खिलाड़ियों से मिल रहे हैं। इसी बीच एक एक खिलाड़ी अर्जुन को गले लगाकर सवाल करता है कि आपकी उंगली में क्या हुआ है? इस पर अर्जुन जवाब देते हैं कि कुत्ते ने काट लिया है। साथी खिलाड़ी फिर पूछता है कि ये कब हुआ? अर्जुन बताते हैं कि यह हादसा एक दिन पहले ही हुआ है। वीडियो में अर्जुन का दर्द साफ नजर आ रहा है।
बॉलिंग आर्म में गहरा घाव
4 मैचों में 3 विकेट चटकाने वाले अर्जुन शायद ही अगले मैच खेल पाएं। अर्जुन वीडियो में मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी युद्धवीर सिंह चरक और मोहसिन खान के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि अर्जुन की बॉलिंग आर्म की उंगलियों में चोट लगी है, गहरा घाव है। कुत्ते के काटने पर इतना गहरा घाव हुआ था कि उनका करियर भी चौपट हो सकता था।
यह भी पढ़ें : शुभमन गिल ने कहकर मारा इस गेंदबाज की बॉल पर छक्का
घटना से अन्य खिलाड़ी भी हैरान
अर्जुन को कुत्ते के काटने की खबर से दूसरे खिलाड़ी भी हैरान हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अर्जुन तेंदुलकर के फैंस इससे काफी दुखी हैं। फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि अर्जुन को कुत्ते ने इकाना में काटा या कहीं ओर।
यह भी पढ़ें : आईपीएल से बाहर होने के बाद छलका कप्तान एडेन मार्करम का दर्द
Published on:
16 May 2023 12:01 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
