
Arjun Tendulkar
Arjun Tendulkar IPL Auction: आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन खत्म हो चुका है। इस ऑक्शन में मुंबई इंडियंस की टीम ने महान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख रुपए देकर अपने साथ जोड़ने का फैसला किया है। अर्जुन का बेस प्राइज 20 लाख रुपए थे। अर्जुन के लिए इस ऑक्शन में मुंबई इंडियंस के अलावा गुजरात टाइटंस ने भी बोली लगाई लेकिन, आखिर में एक बार फिर अर्जुन मुंबई के ही हुए। इससे पहले के सीजन में भी उन्हें मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 लाख रुपए में खरीदा था। मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ने के बाद अर्जुन ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए खुशी जाहिर की। हालांकि, इस वीडियो के सामने आने के बाद वो बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं।
एक यूजर ने अर्जुन को ट्रोल करते हुए लिखा, 'ये क्या खबर छपी है अब घोड़े की रेस में गधे भी दौड़ेगे।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'भाई कितना डर गया है इसको पानी दो कोई।' एक ने लिखा, 'ये वीडियो सेव करके रख ले भाई अगली बार भी यही पोस्ट करना पड़ेगा।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'तुम ट्रेंट बोल्ट को छोड़कर इसको लाए हो?'
रोहित नाम के यूजर ने लिखा, 'चिंता मत करो तुम हमेशा मुंबई में रहोगे। बस खिलाएं ना तुम्हें वो अलग बात है।' निकम ने लिखा, 'ये बॉलीवुड वाला नेपोटिज्म हो गया है। अब विराट कोहली की बेटी भी खेलेगी।' ऐसा पहली बार नहीं है कि अर्जुन तेंदुलकर सोशल मीडिया पर इतनी बुरी तरह से ट्रोल हुए हों। इससे पहले भी कई बार अर्जुन ट्रोल हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें: जब ब्लाइंड डेट से 5 मिनट में भाग गए थे विराट कोहली, कहा-'बदसूरत थी लड़की'
बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर ऑलराउंडर हैं जो अपनी गेंदबाजी पर ज्यादा फोकस रखते हैं। मुंबई इंडियंस की टीम खिलाड़ियों को बनाने के लिए जानी जाती है ऐसे में इस बात की काफी ज्यादा संभावना है कि अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस से खेलते हुए ना केवल फ्रेंचाइजी का बल्कि अपने पिता महान सचिन तेंदुलकर का भी नाम रोशन करेंगे।
Published on:
14 Feb 2022 03:47 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
