7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सचिन तेंदुलकर की विराट कोहली को सलाह, ‘दिल की सुनो’

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में गुरुवार से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। इस टेस्ट से पहले सचिन तेंदुलकर ने विराट कोहली की बड़ी सलाह दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 8 Aug 2018, 1:44 PM IST

virat kohli

200 रन बनाने के बाद भी भारतीय कप्तान विराट कोहली ने नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

नई दिल्ली। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने मंगलवार को भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को सलाह देते हुए कहा है कि उन्हें अपने दिल की सुननी चाहिए और अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखनी चाहिए। भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है और पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा ले रही है। पहले टेस्ट में उसे हार का सामना करना पड़ा था। तेंदुलकर की कोहली को यह सलाह लॉडर्स में गुरुवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच से पहले आई है।

कोहली कर रहे है शानदार काम -
पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों में से सिर्फ कोहली का ही बल्ला चला था। उन्होंने पहली पारी में 149 और दूसरी पारी में 51 रन बनाए थे और इसी प्रदर्शन के दम पर आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैकिंग में पहला स्थान हासिल किया था। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने तेंदुलकर के हवाले से लिखा है, "मैं कहूंगा कि उन्हें वही करना चाहिए जो वह करते आ रहे हैं। वह शानदार काम कर रहे हैं इसलिए उन्हें वैसे ही खेलते रहना चाहिए।"

लक्ष्य पर ध्यान लगाओ-
उन्होंने कहा, "आस-पास क्या हो रहा है इस बारे में न सोचें और अपना ध्यान उस चीज पर लगाएं जो हासिल करना हैं और अपने दिल की आवाज सुनें।" पूर्व कप्तान ने कहा, "साथ में काफी कुछ चीजें कही जाती हैं, लेकिन अगर आप जो हासिल करना चाहते उसे पाने के लिए जुनूनी हो तो परिणाम आपके हक में होता है।"

आराम से नहीं बैठना चाहिए-
तेंदुलकर ने हालांकि कोहली को कहा कि उन्हें आराम से नहीं बैठना है। उन्होंने कहा, "मैं अपने अनुभव से कह सकता हूं आप कितने भी रन बना लो यह रन काफी नहीं होंगे।" उन्होंने कहा, "आपको ज्यादा रनों की जरूरत होती है और यही विराट के साथ है। चाहे जितने भी रन आप बना लो वो काफी नहीं होते।"

बल्लेबाज को संतुष्ट नहीं होना चाहिए-
टेस्ट में सबसे ज्यादा रन और शतक बनाने वाले तेंदुलकर ने कहा, "जब आप संतुष्ट हो जाते हो तो आपका बुरा समय शुरू हो जाता है, इसलिए आप बल्लेबाज हो तो कभी संतुष्ट मत हो। गेंदबाज सिर्फ 10 विकेट ले सकता है, लेकिन बल्लेबाज को रन बनाने होते हैं इसलिए संतुष्ट नहीं होना चाहिए। साथ में खुश रहो।"