7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोहली एंड कंपनी संग तस्वीर खिंचाना अनुष्का को पड़ा मंहगा, हुई ट्रोल की शिकार

इंग्लैंड के दौरे पर गई भारतीय क्रिेकेट टीम मंगलवार को लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में डिनर पार्टी में आमंत्रित थी। जहां की इस तस्वीर पर अनुष्का शर्मा को ट्रोल किया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 8 Aug 2018, 12:06 PM IST

team india

कोहली एंड कंपनी संग तस्वीर खिंचाना अनुष्का को पड़ा मंहगा, हुई ट्रोल की शिकार

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मंगलवार को अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों के साथ-साथ कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी शामिल है। बीसीसीआई ने इस तस्वीर का कैप्शन देते हुए लिखा कि लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में भारतीय क्रिकेट टीम। इस तस्वीर में भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ अनुष्का के होने पर कई लोगों ने आपत्ति जताई। अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा कि भारतीय क्रिकेट टीम खेलने की बजाए हनीमून मना रही है।

डिनर पार्टी की तस्वीर-
इंग्लैंड के दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार भारतीय उच्चायोग में डिनर पार्टी में आमंत्रित थी। इस पार्टी में भारतीय क्रिकेट टीम एक ही तरीके से पोशाक में थे। इस पार्टी में टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ-साथ कोच रवि शास्त्री और विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा भी शामिल हुई। इस खास मौके पर ली गई तस्वीर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने ट्वीटर अकाउंड पर पोस्ट की थी।

यूजरो ने जमकर लगाई लताड़ -
दरअसल इस तस्वीर पर प्रशंसकों का गुस्सा इस कारण फूटा कि यह भारतीय क्रिकेट टीम का आधिकारिक प्रोग्राम था। इस कार्यक्रम में अनुष्का शर्मा कैसे शामिल हो सकती है? यदि अन्य भारत के अन्य क्रिकेटरों की पत्नी भी इस प्रोग्राम में शामिल होती तो शायद इतना बवाल नहीं मचता। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये तो ठीक है, लेकिन टीम इंडिया के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे सबसे पीछे कैसे..? बता दें कि रहाणे इस तस्वीर में सबसे पीछे की कतार में है।

कल से शुरू होगी दूसरी टेस्ट-

बताते चले कि भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट गुरवार से लार्ड्स में खेला जाएगा। सीरीज में भारतीय टीम इस समय 1-0 से पीछे चल रही है। ऐसे में टीम की कोशिश इस मैच को जीतते हुए सीरीज में वापसी करने की होगी।