नई दिल्ली। किसी भी टीम के लिए नियमित कप्तान का टीम के साथ होना काफी अहम होता है। कप्तान की अहमियत तब और बढ़ जाती है जब कप्तान दमदार फॉर्म में हो। लेकिन खेल में चोट लगना और बाहर होना भी एक स्वभाविक पक्ष है। अब ऐसी ही कहानी दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के साथ हुई है। फॉर्म में चल रहे उनके कप्तान फाफ डू प्लेसिस चोट के चलते श्रीलंका के खिलाफ वनडे और T20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज(8 अगस्त) चौथा वनडे खेला जाना है। दक्षिण अफ्रीका की टीम 5 मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से आगे है।