7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2 ओवर 0 रन 7 विकेट: मिचेल जॉनसन की घातक गेंदबाजी के आगे विरोधी टीम का सरेंडर

ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने कल रात क्रिकेट के मैदान पर वापसी की और 7 विकेट झटके।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 7 Aug 2018, 4:47 PM IST

johnson

पाकिस्तान क्रिकेटरों के अच्छे दिन, बोर्ड ने 30 फीसदी तक सैलरी बढ़ाई

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट क्रिकेट में चौथे सबसे अधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने अपनी गेंदबाजी से बड़े से बड़े बल्लेबाजों को दहसत में डाल रखा था। इसके बावजूद उन्होंने कभी अपने सपने में भी एक मैच में इतने विकेट लेने का सपना नहीं देखा होगा। उन्होंने इस साल आईपीएल में भी केवल दो विकेट ही झटके। इसके बाद उन्होंने यूएई में होने वाले 10 ओवर के टूर्नामेंट का रुख किया। 36 साल के स्टार गेंदबाज ने सोमवार को इंडोर क्रिकेट टीम 'द एमबीसी' के लिए खेलते हुए 2 ओवरों में माइनस 35 रन पर 7 विकेट झटके। बता दें कि उन्होंने यह सभी विकेट अपनी स्पिन गेंदबाजी पर झटके हैं।


जॉनसन का मैच में प्रदर्शन-
इंडोर क्रिकेट में बल्लेबाजों की एक जोड़ी को रन बनाने के लिए 4 ओवर दिए जाते हैं और वह रन हार भी सकते हैं जबतक अगली बल्लेबाजी जोड़ी मैदान पर आए। 4 ओवरों तक वह आउट नहीं होते हैं। बल्कि हर बार आउट होने पर उनके रन घट जाते हैं। जॉनसन की गेंदबाजी फिगर का मतलब है कि उन्होंने इस मैच में 2 ओवर फेक कर कोई भी रन नहीं खर्चा और 7 विकेट लिए। हर खिलाड़ी के आउट होने पर वपक्षी टीम ने 5 रन हारे इस हिसाब से उनका स्कोर माइनस -35 रहा। ऐसे ही उनका इकॉनमी -17.5 रन प्रति ओवर का रहा।


किसने जीता मैच-
इंडोर मैच 16 ओवरों का होता है जिसमे दोनों टीमों से 8-8 खिलाड़ी खेलते हैं। एक गेंदबाज केवल 2 ओवर गेंदबाजी कर सकता है। मिचेल जॉनसन की टीम उनके खतरनाक गेंदबाजी प्रदर्शन के बाद भी हार गई। जॉनसन की टीम द एमबीसी विरोधी टीम बोलिंग डार्ट्स के खिलाफ हार गई। इस मैच के बाद जॉनसन ने ट्वीट करके यह जानकारी दी की यह सी ग्रेड मैच था जिसे मैं अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। मैं अपनी स्पिन गेंदबाजी से काफी खुश हुआ। 2015 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले मिचेल जॉनसन अभी भी लीग क्रिकेट में खेलते हैं। हलाकि उन्होंने हाल ही में बिग बैश से भी संन्यास ले लिया है। इस साल वह आईपीएल में कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए कहते नजर आए थे।