7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेप्सिको के बाद अब ICC में इस अहम पद को संभालेंगी इंदिरा नूई, करोड़ों में है सैलरी

12 साल तक पेप्सिको की सीईओ रही इंदिरा नूई अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल में अपनी नई पारी का आगाज करेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 7 Aug 2018, 12:24 PM IST

icc

पेप्सिको के बाद अब ICC में इस अहम पद को संभालेंगी इंदिरा नूई, करोड़ों में है सैलरी

नई दिल्ली। इंटरनेशनल लेवल पर फेमस कोलड्रिंक पेप्सी को बनाने वाली कंपनी पेप्सिको की सीईओ इंदिरा नूई इस साल अक्टूबर में अपना पद छोड़ देंगी। भारतीय मूल की कारोबारी इंदिरा नूई पिछले 24 साल से पेप्सिको में कार्यरत थी। वो पिछले 12 साल से बतौर सीईओ अपनी सेवा दे रही थी। अब पेप्सिको छोड़ने के बाद इंदिरा इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की डायरेक्टर बनेंगी।

पेप्सिको ने पुष्टि करते हुए ये कहा-
कंपनी ने एक बयान में कहा कि नूई कंपनी के साथ 24 साल काम करने के बाद 3 अक्टूबर को पद छोड़ेंगी, उन्होंने अंतिम 12 साल सीईओ के तौर पर काम किया है। इसमें कहा गया कि वह सुचारु और निर्बाध परिवर्तनकाल सुनिश्चित करने के लिए 2019 की शुरुआत तक चेयरमैन बनी रहेंगी। लगुर्ता को कंपनी के निदेशक मंडल में भी चुना गया है, जो 3 अक्टूबर से प्रभावी होगा।

ICC की पहली महिला निदेशक-
आईसीसी के साथ अपनी अगली पारी को शुरू करने वाली इंदिरा नूई आईसीसी बोर्ड की पहली स्वतंत्र महिला निदेशक होंगी। इंदिरा के आईसीसी से जुड़ने की जानकारी क्रिकेट बोर्ड ने फरवरी में भी दे दी थी। उस समय बोर्ड ने बताया था कि वे साल के मध्य में आईसीसी में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगी। उनके नाम के लिए पिछले साल जून में ही स्वीकृति दे दी गई थी।

चेन्नई में हुआ था जन्म-
इंदिरा के बारे में बता दें कि उनका जन्म चेन्नई में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई चेन्नई में ही की। फिर कलकत्ता से मैंनेजमेंट की पढ़ाई करने के बाद वे अमरीका में आगे की पढ़ाई के लिए गई। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें पेप्सिको में नौकरी मिली। जहां अलग-अलग पदों पर काम करते हुए वे पिछले 12 साल से सीईओ का पदभार संभाल रही थी।

एक अरब 70 करोड़ रुपये की सैलरी-
दुनिया की ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में कई बार शामिल की जा चुकी इंदिरा नूई की सैलरी 25.9 डॉलर मिलियन है। इस रकम को भारतीय मुद्रा में बदले तो तकरीबन एक अरब 70 करोड़ रुपये होता है। बताते चले कि अपनी कुशल प्रबंधकीय क्षमता के कारण इंदिरा ने पेप्सिको में रहते हुए बड़ा नाम कमाया है।