हमजा नाबाद 46
हनुमा विहारी ने 108 गेंदों की पारी में 53 रन बनाए। उनकी पारी में तीन चौके और एक 6 शामिल है। अक्षर पटेल 33 रनों पर नाबाद लौटे। अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका-ए को मोहम्मद सिराज ने अच्छी शुरुआत से वंचित रखा। सिराज ने सारेल इरवी (3), पीटर मलान (0) और कप्तान खाया जोंडो को छह के कुल स्कोर पर अपने तीन ओवरों में पवेलियन भेज मेहमान टीम को दबाव में ला दिया। जुबेर हमजा (नाबाद 46) और सेनुरान मुथुसामी (नाबाद 41) ने चौथे विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी कर टीम को कुछ राहत दी। सिराज ने सेनुरान को 92 के कुल स्कोर पर इस साझेदारी को तोड़ा। हमजा के साथ रूडी सेकेंड चार रन बनाकर खड़े हुए हैं।